Sport : IND vs ENG: इंग्लैंड में कीर्तिमान बनाने के बेहद करीब विराट कोहली, इस मामले में करेंगे सौरव गांगुली की बराबरी #INA

IND vs ENG: भारतीय टीम अब इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. इस सीरीज के जरिए 2 दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में वापसी करेंगे. रोहित और विराट पर सभी की नजर रहने वाली है. लगभग 4 साल बाद दोनों दिग्गज बल्लेबाज इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज खेलते नजर आएंगे. वहीं कोहली एक छोटे अंतराल के बाद फिर से वनडे में टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे, जिसकी वजह से इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज में विराट कोहली कई बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं. कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उतरते ही पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

विराट कोहली वनडे में एक और कीर्तिमान बनाने के बेहद करीब 

विराट कोहली अब तक भारत के लिए 311 वनडे मैच खेलते हुए कुल 299 पारियों में बल्लेबाजी किए हैं. यानी इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उतरते ही कोहली अपनी 300वीं वनडे पारी पूरी करेंगे. इसी के साथ वो पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर लेंगे. गांगुली ने भी 300 वनडे पारियां खेली थीं. बता दें कि इस उपलब्धि को भारत के कुछ चुनिंदा खिलाड़ी ही हासिल कर पाए हैं.

ODI में सबसे ज्यादा पारियां खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पारियां खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. तेंदुलकर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के भी सबसे ज्यादा वनडे पारी खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 463 मैच में खेलते हुए कुल 452 पारियों में बल्लेबाजी की है. भारतीय बल्लेबाजों में इस मामले में राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने वनडे में कुल 318 पारियों में बल्लेबाजी की है. जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जिन्होंने 308 वनडे पारियां खेली हैं. वहीं सौरव गांगुली 300 वनडे पारियों के साथ चौथे नंबर पर हैं. अब कोहली इस कीर्तिमान की बराबरी करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. 

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं विराट कोहली

इस सीरीज में विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ने का मौका होगा. कोहली के पास वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15 हजार रन पूरे करने का मौका होगा. 3 वनडे मैचों की इस सीरीज में 203 रन बनाते ही विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके साथ ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद वर्ल्ड के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे. सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 359 पारियों में अपने 15 हजार रन पूरे किए थे. जबकि कोहली अब तक 311 वनडे मैचों की 299 पारियां खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 58.71 की औसत से कुल 14797 रन बनाए हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कुल 38 पारियों में 41 की औसत से 1397 कुल रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इस सीरीज में कोहली का प्रदर्शन कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें: ‘टीम की नाकामी पर सवाल उठा…’ सबा करीम ने टीम इंडिया पर दिया बड़ा बयान, जानिए श्रेयस अय्यर को लेकर क्या कहा?

IND vs ENG: इंग्लैंड में कीर्तिमान बनाने के बेहद करीब विराट कोहली, इस मामले में करेंगे सौरव गांगुली की बराबरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button