दिल्ली – DU Jobs 2026: हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट-I की भर्ती, क्या है आवेदन की शर्तें? वेतन 37 हजार तक – #INA

Hansraj College Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज ने एक शोध परियोजना के तहत जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)/प्रोजेक्ट एसोसिएट-I पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह परियोजना अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (ANRF) द्वारा वित्तपोषित है। भर्ती के तहत कुल एक पद भरा जाएगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज के अनुसार, शोध परियोजना की कुल अवधि तीन वर्ष है, लेकिन विज्ञापित पद पर नियुक्ति दो वर्ष के लिए की जाएगी।
किस विषय पर होगी शोध परियोजना?
यह शोध परियोजना टमाटर और खीरा जैसी महत्वपूर्ण फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले वायरल रोगों पर केंद्रित है। परियोजना के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से ऐसे एंटीवायरल पेप्टाइड्स विकसित और परीक्षण किए जाएंगे, जो टमाटर लीफ कर्ल पालमपुर वायरस और ककड़ी मोज़ेक वायरस से फसलों की सुरक्षा कर सकें। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में वायरल बीमारियों से निपटने के लिए नई और प्रभावी तकनीक विकसित करना है।