Sport : IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले ODI के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग 11 का ऐलान, अनुभवी खिलाड़ियों को मिला मौका #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी. सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले इंग्लैंड ने पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है.इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन में ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. टीम इंडिया के प्लेइंग 11 टॉस के समय पता चलेगा.
जो रूट और बेन डकैत की हुई इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में वापसी
हाल ही में भारतीय टीम का टी20I में क्लीन स्वीप करने वाली इंग्लैंड टीम की कमान एक बार फिर हैरी ब्रूक संभालते नजर आएंगे. इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के मुकाबले वनडे टीम में कुछ ही बदलाव किए हैं. वनडे में जो रूट और बेन डकेट की वापसी से इंग्लैंड की बल्लेबाजी को और भी मजबूती मिली है. वहीं जोश टंग को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. इनके अलावा बाकी सभी खिलाड़ी वही हैं जो टी20 सीरीज खेल रहे थे.
भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद.
T20 series whitewash ✅
Now onto the ODIs, and we start in Birmingham!
— England Cricket (@englandcricket) July 13, 2026
IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले ODI के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग 11 का ऐलान, अनुभवी खिलाड़ियों को मिला मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,