Sport : Explainer: इंग्लैंड की पिचों पर कैसे बाजी मारेंगे रोहित-विराट? जानें इन बातों का रखना होगा खास ध्यान #INA

IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड में मिली टी20 में क्लीन स्वीप को भुलाकर वनडे में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी. इस सीरीज के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होगी. इंग्लैंड की पिचों और वहां के मौसम में बल्लेबाजी करना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे कठिन चुनौतियों में से एक माना जाता है. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भूमिका इस पिच पर बेहद महत्वपूर्ण होगी. इंग्लैंड में सफल होने के लिए उन्हें अपनी तकनीक, मानसिक दृष्टिकोण और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की कोशिश करनी होगी. 

गेंद को शरीर के करीब खेलना होगा

इंग्लैंड की पिचों पर गेंद काफी स्विंग और सीम होती है. वहां हवा में स्विंग और टप्पा खाने के बाद सीम मूवमेंट अधिक मिलती है. ऐसे में जब बल्लेबाज अपने हाथों को शरीर से दूर ले जाता है, तो गेंद और बल्ले के बीच गैप बनता है. स्विंग होने वाली गेंद इस गैप का फायदा उठाकर बल्लेबाज को बोल्ड या एलबीडब्ल्यू कर सकती है. इसलिए रोहित शर्मा को इंग्लैंड की पिचों पर अपने हाथों को शरीर के करीब रखना होगा और गेंद को सीधे बल्ले से खेलना होगा. विराट कोहली को भी गेंद को अपने नियंत्रण में लाने के लिए हल्के हाथों का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर भी लगती है, तो हल्के हाथों से खेलने के कारण वह स्लिप फील्डर्स तक नहीं पहुंचेगी.

ऑफ-स्टंप की लाइन को छोड़ना होगा 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लगातार ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में रोहित और विराट दोनों को शुरुआत में इन गेंदों से छेड़छाड़ करने से बचना होगा. गेंदबाजों के खिलाफ सबसे बेहतर रणनीति यही होगी कि ये दोनों शुरुआती समय में ऐसी गेंदों को छोड़ दें. विराट कोहली का अक्सर ऑफ-स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर कवर ड्राइव खेलने का प्रयास उनकी कमजोरी बनता रहा है. वे कई बार इस चक्कर में लगाताक आउट भी हो चुके हैं. इसलिए, उन्हें अपनी पारी की शुरुआती गेंदों पर कवर ड्राइव खेलने से बचना होगा. 

क्रीज का सही इस्तेमाल और फुटवर्क

इंग्लैंड में स्विंग से निपटने के लिए बल्लेबाजों को अपने फुटवर्क में बदलाव करना पड़ता है. गेंद को स्विंग होने से पहले ही विराट कोहली अक्सर क्रीज से थोड़ा आगे आकर खेलते हैं. इंग्लैंड में भी वे इसी तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि गेंद के स्विंग होने से पहले ही वे उसे खेल सकें. वहीं रोहित शर्मा के पास गेंद को खेलने के काफी समय होता है. उन्हें गेंद की लाइन में अपने पैरों को पूरी तरह से निकालना होगा और टप्पा खाने के बाद उसकी दिशा को समझकर ही शॉट खेलना होगा. 

यह भी पढ़ें:  सूर्यकुमार यादव के लिए अभी भी खुला है टीम इंडिया का दरवाजा, लेकिन पूर्व कप्तान को करना होगा यह काम

मौसम और ओवरकास्ट कंडीशन्स का आकलन

इंग्लैंड का मौसम कभी भी बदल जाता है. वहां का मौसम बेहद अप्रत्याशित होता है. धूप खिलते ही पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाती है, लेकिन जैसे ही बादल छाते हैं, गेंद तेजी से स्विंग होने लगती है. रोहित शर्मा को ओपनिंग करते समय मौसम के इस मिजाज को भी ध्यान में रखना होगा. अगर आसमान में बादल छाए हों, तो उन्हें शुरुआती कुछ ओवरों में बेहद सावधानी से बल्लेबाजी करनी होगी. ऐसी स्थिति में भले ही रनों की गति थोड़ी धीमी क्यों ना हो जाए, लेकिन विकेट नहीं गंवाना है. वहीं, अगर विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हों और अचानक मौसम बदल जाए, तो उन्हें भी तुरंत अपने गियर बदलने होंगे और रक्षात्मक तकनीक अपनाकर खेलना होगा. 

शॉर्ट-पिच और पुल शॉट पर नियंत्रण

इंग्लैंड की पिचों पर मिलने वाला अतिरिक्त उछाल बल्लेबाजों की सबसे कड़ी परीक्षा लेता है. रोहित शर्मा का पुल शॉट उनकी सबसे बड़ी ताकत है. रोहित ने इंग्लैंड में सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने पुल शॉट के दम पर इस अतिरिक्त उछाल का फायदा उठाकर खूब रन बटोरे हैं, लेकिन यही शॉट कई बार उनके आउट होने का कारण भी बनता है. रोहित को यह ध्यान रखना होगा कि वे हर शॉर्ट गेंद को हवा में खेलने के बजाय, उसे नीचे दबाकर भी खेलें. वहीं, विराट कोहली के लिए शॉर्ट गेंदों पर हुक करने के बजाय गेंद को डक करना या बैकफुट पर जाकर पंच करना बेहतर विकल्प होगा. 

पावरप्ले और आक्रामक बल्लेबाजी का संतुलन

वनडे क्रिकेट के शुरुआती 10 ओवर, जो कि पावरप्ले होता है, मैच का रुख तय करते हैं कि खेल किस ओर जाएगा. रोहित शर्मा टी20 और वनडे क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. टीम को भी उनसे उम्मीद होती है कि वे एक बड़े स्कोर की नींव रखें. हालांकि, रोहित को इंग्लैंड की पिचों पर शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. उन्हें पावरप्ले में रन बटोरने के साथ-साथ अपना विकेट भी बचाकर रखना होगा और पिच पर नमी होने की स्थिति में आक्रामक शॉट्स खेलने से बचना होगा. वैसे रोहित की मानसिकता हमेशा से टीम को तेज शुरुआत दिलाने की रही है, ताकि आने वाले बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो सके. अब देखने वाली बात होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में ‘हिटमैन’ की शुरुआत कैसी रहती है. 

4 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलने उतरेंगे विराट-रोहित

रोहित शर्मा और विराट कोहली 4 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे. पिछली बार इंग्लैंड में टीम इंडिया ने साल 2022 में 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी और उसे 2-1 से अपने नाम किया था. अब टीम इंडिया इस सीरीज को भी जीतकर टी20 में मिली क्लीन स्वीप के जख्मों को थोड़ा कम करना चाहेगी. इसके लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है.

यह भी पढ़ें:  सूर्यकुमार यादव के लिए अभी भी खुला है टीम इंडिया का दरवाजा, लेकिन पूर्व कप्तान को करना होगा यह काम

Explainer: इंग्लैंड की पिचों पर कैसे बाजी मारेंगे रोहित-विराट? जानें इन बातों का रखना होगा खास ध्यान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button