Sport : चल गए इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, तो भारत का जीतना हो जाएगा नामुमकिन, आंकड़े दे रहे गवाही #INA

IND vs ENG 1st ODI : भारतीय क्रिकेट टीम आज से यानी 14 जुलाई से शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत करने वाली है. भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई यानी मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से होने वाली है. इस मुकाबले में आपको भारत की ओर से स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल नजर आने वाले हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय बाद इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे. 

 बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले इंग्लैंड के ऐसे तीन खिलाड़ी मैदान पर होंगे, जिनसे इंडियन क्रिकेट टीम को खतरा होगा. पहले वनडे मुकाबले में अगर ये तीन प्लेयर्स चल गए तो भारत का जीतना मुश्किल हो जाएगा. ये तीन खिलाड़ी कौन हैं, भारत के खिलाफ इनके रिकॉर्ड्स कैसे हैं. आइए इस बारे में जानते हैं.

1 – जो रूट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबजा जो रूट टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. रूट टीम के अनुभवी बल्लेबाज हैं, वो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया है. जो रूट ने इंडिया के खिलाफ 25 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 23 पारियों में 3 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 851 रन बनाए हैं. उनका भारत के खिलाफ उच्चतम स्कोर 113* रहा है. जो रूट वनडे क्रिकेट में ओवरऑल 189 मैचों में 7577 रन बनाए हैं.

2 – जैकब बेथेल

इंग्लैंड के बाएं हाथ के 22 साल के बल्लेबाज जैकब बेथेल टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. वो बल्ले के साथ तूफानी और लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इंडिया के खिलाफ हालांकि सिर्फ 1 वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 51 रनों की पारी खेली थी. इस पारी के दौरान बेथेल ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया था.

3 – जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने टीम इंडिया के लिए पहले वनडे मुकाबले में बॉल के साथ खतरा बन सकते हैं. उनकी तेज गति और उछाल भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करती है. आर्चर ने इंडिया के खिलाफ अब तक सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 विकेट हासिल किया है लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के लिए 36 वनडे मैचों में 35 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 21 मैचो में 1 शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 603 रन बनाए हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारत – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

इंग्लैंड – जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद.

भारत और इंग्लैंड का वनडे स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (w), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (c), जोस बटलर (w), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद.

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को छोड़ेंगे पीछे

चल गए इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, तो भारत का जीतना हो जाएगा नामुमकिन, आंकड़े दे रहे गवाही





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button