खबर शहर , UP: राज हत्याकांड के आरोपी जेल में बना रहे थे गुट, एलआईयू अलर्ट; छह कैदी दूसरी जेल भेजे गए – INA

राज चौहान हत्याकांड में जेल भेजे गए आरोपियों के साथ गुट बना रहे 6 बंदियों को जिला जेल से दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया गया है। एलआईयू ने इस संबंध में रिपोर्ट जेल प्रशासन को भेजी थी। प्रशासनिक आधार और पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के आदेश पर बंदियों को स्थानांतरित कर दिया गया। इसके अलावा कुछ और बंदियों को भी स्थानांतरित करने की तैयारी है। आरोपियों में हत्या, गैंगस्टर के मामले के आरोपी शामिल हैं।