Sports- Real Madrid: 13 साल बाद रियल मैड्रिड में लौटे जोस मोरिन्हो, क्या टीम को फिर दिला पाएंगे चैंपियंस लीग का खिताब? -#INA


करीब 13 साल बाद जोस मोरिन्हो ने रियल मैड्रिड के मुख्य कोच के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत कर दी है। वाल्देबेबास ट्रेनिंग सेंटर में टीम के पहले प्री-सीजन सत्र के साथ उन्होंने नए अभियान का आगाज किया। हालांकि जूड बेलिंगहम और किलियन एमबाप्पे जैसे कई स्टार खिलाड़ी अभी फीफा विश्व कप में व्यस्त हैं, इसलिए मोरिन्हो को फिलहाल पूरी टीम के साथ काम करने का मौका नहीं मिलेगा।