Sport : बिग बैश लीग के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत की मेजबानी में खेला जाएगा ओपनिंग मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम #INA

Big Bash League 2026-27 Schedule: बिग बैश लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 दिसंबर को खेला जाएगा और फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा. 46 दिनों तक ये मैच खेला जाएगा और इस दौरान 44 मुकाबले खेले जाएंगे. मगर, जानकारी के लिए आपको बता दें, बिग बैश लीग 2026 का पहला मैच भारत के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

BBL शेड्यूल का हुआ ऐलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग 2026-27 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. 12 दिसंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा, जिसमें 44 मुकाबले खेले जाएंगे. लीग स्टेज के आखिरी मैच 16 और 17 जनवरी को खेले जाएंगे, जिनमें रोज दो-दो मुकाबले होंगे. इसके बाद 19 जनवरी से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे, जिसमें 19 तारीख को क्वालिफायर, 20 तारीख को नॉकआउट और 23 जनवरी को चैलेंजर मैच होगा. फिर ग्रैंड फिनाले 26 जनवरी को आयोजित होगा.

भारत में खेला जाएगा पहला मैच?

बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जाएगा. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा. दरअसल, हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात का ऐलान किया था कि बीबीएल का ओपनिंग मैच चेन्नई में खेला जाएगा. ये पहला मौका होगा, जब भारत की सरजमीं पर किसी विदेशी लीग का कोई मैच खेला जाएगा.

यहां देखिए शुरुआती मैचों का शेड्यूल

क्रमतारीखसमय (AEDT)मुकाबलामैदान
1शनिवार, 12 दिसंबर8:10 PMMelbourne Renegades vs Perth ScorchersM.A. Chidambaram Stadium, Chennai
2मंगलवार, 15 दिसंबर7:15 PMBrisbane Heat vs Sydney SixersThe Gabba, Brisbane
3बुधवार, 16 दिसंबर7:15 PMSydney Thunder vs Adelaide StrikersCorroboree Group Oval, Manuka
4गुरुवार, 17 दिसंबर7:15 PMHobart Hurricanes vs Brisbane HeatNinja Stadium, Hobart
5शुक्रवार, 18 दिसंबर7:15 PMMelbourne Stars vs Adelaide StrikersMelbourne Cricket Ground (MCG)
6शनिवार, 19 दिसंबर7:15 PMSydney Thunder vs Sydney SixersENGIE Stadium, Sydney
7रविवार, 20 दिसंबर7:15 PMPerth Scorchers vs Hobart HurricanesOptus Stadium, Perth
8सोमवार, 21 दिसंबर7:15 PMMelbourne Stars vs Brisbane HeatJunction Oval, Melbourne
9मंगलवार, 22 दिसंबर7:15 PMSydney Sixers vs Melbourne RenegadesSydney Cricket Ground (SCG)
10बुधवार, 23 दिसंबर7:15 PMAdelaide Strikers vs Sydney ThunderAdelaide Oval, Adelaide
11गुरुवार, 24 दिसंबर7:15 PMMelbourne Renegades vs Hobart HurricanesJunction Oval, Melbourne

ये भी पढ़ें: एजबेस्टन में आग उगलता है रोहित शर्मा का बल्ला, सिर्फ 6 मैचों में जड़ दिए हैं 3 शतक, रन बनाए इतने

बिग बैश लीग के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत की मेजबानी में खेला जाएगा ओपनिंग मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button