खबर शहर , दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या: केस वापस लेने की धमकी, घर के बाहर खूनी हमला; परिजनों ने सुनाई दहशत की कहानी – INA

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से नवंबर 2025 में अलीगढ़ के अतरौली में बरात के दौरान हुई मारपीट में सीता नगर निवासी विनय की हत्या के मामले में समझौता नहीं करने पर उसके परिवार पर हमला करने का आरोप लगा है। मृतक के भाई सोनवीर उर्फ सोनू ने थाना एत्माद्दौला में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने हत्या का केस वापस लेने के लिए दबाव बना रखा था। इन्कार करने पर घर के बाहर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।