UP News: अयोध्याः चंदा चोरी के आरोपी लवकुश की पत्नी को एक और नोटिस, कल जवाब के साथ आने को किया तलब – INA

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला आने के बाद लगातार नई परतें खुलती जा रही हैं. साथ ही जो लोग चोरी के इस अभियान में शामिल थे, उनके खिलाफ भी एक्शन लिए जा रहे हैं. चंदा चोरी के मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर नोटिस लगा दिया गया है.
आरोपी लवकुश मिश्रा के मकान पर अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस लगाया गया है. यह नोटिस लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम चस्पा किया गया है. इससे पहले प्राधिकरण की ओर से 3 जुलाई को सुप्रिया मिश्रा के नाम नोटिस जारी किया गया था, लेकिन तब वह पेश नहीं हो सकी थीं.
निर्माणाधीन मकान के संबंध में तलब
प्राधिकरण की ओर से 13 जुलाई को जारी नोटिस में साफ-साफ कहा गया है कि उन्हें निर्माणाधीन मकान के संबंध में जवाब तलब किया जा रहा है. यह दूसरी और आखिरी नोटिस है, इस नोटिस के तहत सुप्रिया मिश्रा को कल यानी बुधवार (15 जुलाई) को पेश होना होगा.
नोटिस में कहा गया है कि 15 जुलाई तक जवाब नहीं दिए जाने की सूरत में कार्रवाई की जा सकती है. नोटिस में निर्माणाधीन मकान में सीलिंग की कार्रवाई की बात भी कही गई है.
पिछले साल पत्नी के नाम खरीदी थी जमीन
अयोध्या के वनवीरपुर स्थित निर्माणाधीन भवन के संबंध में प्राधिकरण की ओर से कुछ सवाल पूछे गए हैं. साथ ही कहा गया है कि सुप्रिया को बुधवार सुबह 11 बजे निर्माण के संबंध में अनुमति और स्वीकृत घर का मानचित्र लेकर आना होगा. ऐसा नहीं किए जाने की सूरत में नियम के अनुसार सीलिंग आदि की कार्यवाही की जाएगी.
पुलिस को जांच में यह खुलासा हुआ था लवकुश ने अपनी पत्नी के नाम पर पिछले साल ही जमीन खरीदी थी. और अब इस पर मकान बनाया जा रहा है सुप्रिया के नाम पर वनवीरपुर में 1000 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्रफल में घर बनाया जा रहा है. प्राधिकरण का कहना है कि मकान निर्माण के लिए आवश्यक मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया.
लवकुश मिश्रा अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के अनुकल्प मिश्रा का बहनोई है. अनुकल्प श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में दानराशि की गिनती और रखरखाव से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहा था. बाद में वह भी दान राशि की गणना के काम से जुड़ गया. वह ट्रस्ट के सदस्य रहे अनिल मिश्रा का रिश्तेदार भी है.
अयोध्याः चंदा चोरी के आरोपी लवकुश की पत्नी को एक और नोटिस, कल जवाब के साथ आने को किया तलब
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,