नाम एक…देसी घी, लेकिन कीमत में जमीन-आसमान का अंतर। बाजार में कहीं 300 रुपये किलो में घी मिल रहा है तो कहीं 650, 1,500 और 2,000 रुपये किलो तक बिक रहा है। ग्राहक के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर देसी घी के इन अलग-अलग दामों की वजह क्या है।
शहर के बाजारों में पड़ताल की गई तो सामने आया कि 300 रुपये किलो वाला घी पूजा वाले घी के नाम से बेचा जा रहा है। इस घी का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए किया जाता है, जबकि खाने वाले घी की कीमत इससे काफी अधिक है। शहर में आपको देसी घी भैंस का हो या गाय का 650 रुपये से लेकर 800 रुपये मिल जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भैंस के दूध से निर्मित लोनी वाला घी 1,500 रुपये किलो व गाय के दूध से निर्मित लोनी वाला घी 2,000 रुपये किलो बिक रहा है।
ये भी पढ़ें – UP: ताजमहल, आगरा किला और सीकरी के 5 किमी दायरे में पेड़ कटाई के नए नियम, पढ़ लें ये पूरी रिपोर्ट