CM मान बोले-पंजाब में निवेश का यह सही समय:मोहाली को बनाएंगे सिलिकॉन वैली; इसी महीने आएगी एक और स्टील कंपनी- INA NEWS

पंजाब के CM भगवंत मान ने दिल्ली में कहा कि राज्य में निवेश करने का यह उपयुक्त समय है। सरकार ने निवेशकों के लिए समयबद्ध सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है, जिससे सभी आवश्यक मंजूरियां तय समय में मिलती हैं। उन्होंने दावा किया कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के मामले में पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। सीएम ने कहा कि मोहाली देश की सिलिकॉन वैली बनने की ओर बढ़ रहा है। मोहाली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पांच मिनट के दायरे में उद्योगों के लिए जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अलग विभाग बनाया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक पंजाब में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे 5 लाख रोजगार मिला हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास 6 एयरपोर्ट हैं, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं। रेलवे कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि पंजाब में संसाधनों और कुशल लोगों की कोई कमी नहीं है, अब सिर्फ उनके निवेश का इंतजार है।

अब सीएम की स्पीच के 7 मेन प्वाइंट जानिए 1. टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का टेक्सटाइल सेक्टर आज भी देश के प्रमुख उद्योगों में शामिल है। लुधियाना देश के करीब 90 फीसदी होजरी और गारमेंट उद्योग का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़े ब्रांड से लेकर एमएसएमई तक काम कर रहे हैं। इसके अलावा जालंधर और अमृतसर भी प्रमुख औद्योगिक शहर हैं। इसी वजह से पंजाब ने इस क्षेत्र में पार्टनर स्टेट बनने का फैसला लिया है। 2. उद्योगपति चुनावी फंड का जरिया नहीं, परिवार का हिस्सा मान ने कहा कि सरकार का काम उद्योगों को सुविधाएं देना और निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और उद्योगपति सरकार के लिए चुनावी फंड का जरिया नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। 3. उद्योगपति बोला, निवेश करेंगे, बस तंग मत करना मुख्यमंत्री ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद कई उद्योगपति उनसे मिलने आए। एक उद्योगपति ने कहा कि वह करोड़ों रुपये का निवेश करना चाहता है, लेकिन सरकार का सहयोग चाहिए। जब उन्होंने पूछा कि किस तरह का सहयोग चाहिए तो उद्योगपति ने हाथ जोड़कर कहा, “बस हमें तंग मत करना।” सीएम ने कहा कि इससे पता चलता है कि पहले उद्योगों के साथ कैसा व्यवहार होता था। 4. पहले इंडस्ट्री को ATM की तरह इस्तेमाल किया जाता था सीएम ने आरोप लगाया कि पहले खराब माहौल से कई उद्योग पंजाब छोड़कर बद्दी और अन्य राज्यों में चले गए। उद्योगों को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने यह व्यवस्था पूरी तरह बदल दी है। 5.पंजाब बिजली में सरप्लस राज्य मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब आज बिजली सरप्लस राज्य है। राज्य सरकार की तीन और निजी क्षेत्र की दो कोयला खदानें हैं। पंजाब को हर साल करीब 70 लाख मीट्रिक टन कोयला मिलता है और फिलहाल दो महीने का कोयला स्टॉक उपलब्ध है। इसलिए अब उद्योगों पर बिजली कटौती या किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जाता। 6. उद्योगों के लिए 22 सलाहकार समितियां सीएम ने कहा कि सरकार ने उद्योगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा है। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 22-23 सलाहकार समितियां गठित की गई हैं। होटल उद्योग के लिए भी अलग समिति बनाई गई है, जिसमें उसी क्षेत्र के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। 7. इसी महीने आएगी एक और स्टील कंपनी मुख्यमंत्री ने बताया कि टाटा स्टील ने पंजाब में 3,200 करोड़ रुपये निवेश किए है। इसके अलावा आईची स्टील ने भी 2,600 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि इसी महीने कंपनी शुरू होगी पंजाबी दुनिया भर में अपनी मेहनत और उद्यमशीलता के लिए जाने जाते हैं। पंजाब ऐसा राज्य है, जहां आने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहता और हर मुश्किल में लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आते हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button