Sport : शुभमन गिल क्या खेल पाएंगे दूसरा वनडे मैच? जानिए हैमस्ट्रिंग की चोट को ठीक होने में लगता है कितना वक्त #INA

Shubman Gill Injury Update: इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. भारत ने मैच तो जीत लिया, लेकिन टीम के कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे के दौरान शुभमन को हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी और उन्होंने दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ दिया था. तो आइए जानते हैं कि अब उनकी स्थिति कैसी है और क्या वह दूसरा वनडे मैच खेल पाएंगे या नहीं? यदि वह नहीं खेलते हैं, तो टीम की कमान कौन संभालेगा और प्लेइंग-11 में उनकी जगह कौन लेगा?
शुभमन गिल को हुई हैमस्ट्रिंग की समस्या
Captain Shubman Gill is retired hurt on 80 runs.#ENGvIND pic.twitter.com/zK4oCKZ3Gu
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच एजबेस्टन में खेला गया. इस मैच में 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, मगर जब वह 80 के स्कोर पर थे, तब उनकी हैमस्टिंग खिंच गई और इसके बाद वह मैदान पर दर्द में कराहते हुए नजर आए. गिल को दर्द में देखकर फिजियो तुरंत मैदान के अंदर आए और फिर कप्तान गिल ने फिजियो के साथ मैदान छोड़ दिया.
जब वह वापस लौटे, तो वह सीधे नहीं चल पा रहे थे, जिससे सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि उन्हें गंभीर परेशानी हो सकती है. हालांकि, उनके मैदान छोड़ने के कुछ ही देर बाद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें फैंस को जानकारी दी कि शुभमन रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. उन्होंने मैदान छोड़ने से पहले 75 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली.
क्या दूसरा वनडे खेल पाएंगे शुभमन गिल?
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मैच एजबेस्टन में खेला गया था, जिसमें शुभमन गिल को हैमस्ट्रिंग हुई. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वह अब दूसरा मुकाबला खेल पाएंगे? मिली जानकारी के मुताबिक हैमस्ट्रिंग की चोट को ठीक होने में वक्त लग सकता है.
वहीं, गौर करने वाली बात है कि दूसरा वनडे 17 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया को ट्रैवल भी करना है. ऐसे में संभव है कि गिल को पूरी तरह से रिकवर होने के लिए वक्त दिया जा सकता है. हालांकि, इसपर अब तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
Great Gesture by Virat Kohli ❤️
Virat Kohli was already ahead in the post-match handshake line, but he paused and gestured for Shubman Gill . lead the team instead. 🗿🔥
Virat Kohli: (walking ahead) gestures . Gill — “Come on, lead the team.”
Shubman Gill: “Aa raha hoon,… pic.twitter.com/bTFwCQRfxD
— Mufarik Vohar (@Mufad_voraa) July 15, 2026
शुभमन गिल नहीं खेले, तो कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी?
अगर आपके मन में सवाल है कि यदि भारतीय कप्तान शुभमन गिल अपनी चोट के चलते दूसरे वनडे मैच को मिस करते हैं, तो टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा? तो इसका जवाब हैं… श्रेयस अय्यर. वनडे टीम में शुभमन गिल के डिप्टी श्रेयस अय्यर ही हैं. इसलिए यदि गिल दूसरा वनडे मैच नहीं खेल पाते हैं, तो उनकी टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालते नजर आ सकते हैं. वहीं, गिल की जगह ईशान किशन प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता, क्योंकि आधिकारिक तौर पर शुभमन की चोट पर कोई अपडेट नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: कौन-कौन खेलेगा वर्ल्ड कप 2027 अभी नहीं कंफर्म, खुद कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया ऐसा बयान, बोले- ‘अभी तो हम बस…’
शुभमन गिल क्या खेल पाएंगे दूसरा वनडे मैच? जानिए हैमस्ट्रिंग की चोट को ठीक होने में लगता है कितना वक्त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,