Sport : IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने किया बड़ा कारनामा, 2015 के बाद अंग्रेजों को मिली पहली हार #INA

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच बीते मंगलवार यानी 14 जुलाई को खेला गया था. बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और वो इंग्लैंड से खिलाड़ियों से पूरे मैच में आगे रहे. इसकी बदौलत इंडियन क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से हरा दिया. भारत के लिए अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल किया. 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का थमा विजय रथ

इस हार के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम का विजय रथ रूक गया है. दरअसल, बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर लगातार 7 जीत के बाद इंग्लैंड को पहली बार मिली है. साल 2015 के बाद एजबेस्टन में इंग्लैंड की आठ वनडे मैचों में यह पहली हार है. इस जगह पर उन्हें पिछली बार भारत ने 2014 में हराया था. 

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2014 में इंग्लैंड को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हराया था. इसके बाद लगातार इंग्लैंड ने यहां पर 7 वनडे मुकाबले जीत लिए थे. इंग्लैंड का विजय रथ अब एक बार फिर से इंडिया ने बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर रोक दिया है.  

भारत ने जारी रखा विजय अभियान

इंडियन क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर उनके खिलाफ अपना एकदिवसीय क्रिकेट में विजय अभियान जारी रखा है. दरअसल,  वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की लगातार छठी जीत है. इंडियन क्रिकेट टीम इंग्लैंड को लगातार 6 मुकाबलो में हरा चुकी है, जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत से पिछले 6 वनडे मैचों में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है. इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सबसे ज़्यादा जीत इससे पहले लगातार तीन थीं. 

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को पहले बॉलिंग करने का न्योता दिया था. इसके बाद इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 47.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 258 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए इस मैच में बेन डकेट ने 43, जो रूट ने नाबाद 76 और लियाम डॉसन ने 68 रनों की पारी खेली. 

इसके बाद इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया. इंडिया के लिए बल्ले से शुभमन गिल ने 80, वाशिंगटन सुदंर ने 52 और अक्षर पटेल ने 57 रनों की पारी खेली. वहीं गेंद के साथ गुरनुर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया. वहीं अक्षर को सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल हुए. 

ये भी पढ़ें : अक्षर पटेल का आया बड़ा बयान, इंग्लैंड को हराकर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद बोली बड़ी बात

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने किया बड़ा कारनामा, 2015 के बाद अंग्रेजों को मिली पहली हार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button