Sport : शुभमन गिल हुए अनचाही लिस्ट में शामिल, जिसमें नंबर-1 हैं सचिन तेंदुलकर, यहां देखिए पूरी लिस्ट #INA

Shubman Gill Retired Hurt: इंग्लैंड और भारत के बीच पहला वनडे मैच एजबेस्टन में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल 80 के स्कोर पर दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर चले गए थे. इसके बाद बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी दी और बताया कि कप्तान गिल हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते वह रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. इसी के साथ शुभमन वनडे क्रिकेट में रिटायर्ड हर्ट होने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. आइए आपको इस लिस्ट में शामिल बाकी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.

शुभमन गिल ने दर्द में छोड़ा मैदान

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच एजबेस्टन में खेला गया. इस मैच में 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, मगर जब वह 80 के स्कोर पर थे, तब उनकी हैमस्टिंग खिंच गई और इसके बाद वह मैदान पर दर्द में कराहते हुए नजर आए. गिल को दर्द में देखकर फिजियो तुरंत मैदान के अंदर आए और फिर कप्तान गिल ने फिजियो के साथ मैदान छोड़ दिया.

जब वह वापस लौटे, तो वह सीधे नहीं चल पा रहे थे, जिससे सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि उन्हें गंभीर परेशानी हो सकती है. हालांकि, उनके मैदान छोड़ने के कुछ ही देर बाद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें फैंस को जानकारी दी कि शुभमन रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. उन्होंने मैदान छोड़ने से पहले 75 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली.

15 साल बाद हुआ ऐसा

शुभमन गिल इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में रिटायर्ड हर्ट हुए. 2015 के बाद ये पहला मौका रहा, जब भारत का कोई खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट में रिटायर्ड हर्ट हुआ है. इससे पहले 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मनोज तिवारी रिटायर्ड हर्ट हुए थे, जो वहां 104 रनों की शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे थे. वनडे क्रिकेट में रिटायर्ड हर्ट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम 2-2 बार आता है.

2 खिलाड़ियों ने लगाए हैं शतक

भारतीय क्रिकेट में सिर्फ 2 ही ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में रिटायर्ड हर्ट होने से पहले शतक लगाए हैं. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और मनोज तिवारी का नाम आता है. मनोज तिवारी ने 2011 में वेस्टइंडीज के किलाफ 104 रनों की शतकीय पारी खेली थी और फिर रिटायर्ड हर्ट हुए थे. जबकि सचिन तेंदुलकर 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 163 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे. जी हां, भारत के लिए वनडे क्रिकेट में रिटायर्ड हर्ट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है.

 यहां लिस्ट पर डालिए नजर

क्रमखिलाड़ीविपक्षी टीमवर्षस्कोर (रिटायर्ड हर्ट)
1दिलीप वेंगसरकरवेस्टइंडीज198332*
2दिलीप वेंगसरकरऑस्ट्रेलिया198612*
3कृष्णमाचारी श्रीकांतपाकिस्तान19932*
4कृष्णमाचारी श्रीकांतवेस्टइंडीज188717*
5अजय जडेजाश्रीलंका199213*
6सौरव गांगुलीपाकिस्तान199854*
7अजय जडेजाजिम्बाब्वे199988*
8सौरव गांगुलीवेस्टइंडीज20052*
9सचिन तेंदुलकरन्यूजीलैंड2009163
10रोहित शर्माइंग्लैंड20110*
11मनोज तिवारीवेस्टइंडीज2011104*
12शुभमन गिलइंग्लैंड202680*

ये भी पढ़ें: ये क्या! हारने के बाद भी अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते नहीं थके कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- ‘वो वाकई शानदार था…’

शुभमन गिल हुए अनचाही लिस्ट में शामिल, जिसमें नंबर-1 हैं सचिन तेंदुलकर, यहां देखिए पूरी लिस्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button