Sport : 'मैं उनको थैंक्यू कहना चाहूंगा…' कप्तान या कोच ने नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने की गुरनूर बराड़ की मदद, खुद किया नाम का खुलासा #INA

IND vs ENG ODI : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के साथ उनके घर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच बीते मंगलवार को खेला गया. बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर इंडियन क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हारकर पहले वनडे मैच जीत लिया. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को पहला विकेट तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने दिया. 

इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ यहीं नहीं रूके और उन्होंने दूसरा विकेट भी भारत को दिया. उन्होंने एक ही ओवर में इंग्लैंड को 2 झटके दिए. गुरनूर बराड़ ने तब ये विकेट हासिल किए, जब इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में बगैर विकेट खोए 61 रन बना चुकी थी. 

गुरनूर बराड़ ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट

ऐसे में गुरनूर बराड़ टीम इंडिया की ओर से इंग्लैंडी की पारी 13वां ओवर लेकर आए. इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने जैकेब बेथेल को डाली. उन्होंने गुरनूर की बॉल पर शॉट लगाया और गेंद सीधे वाशिंगटन सुंदर के हाथों में चली गई. इसके बाद इसी ओवर की चौथी बॉल पर बैन डकेट को चलता कर दिया, जिनका कैच जसप्रीत बुमराह ने डीफ थर्ड मैन पर पकड़ा था. इंग्लैंड के लिए बेथेल ने 14 और डकेट ने 43 रन बनाए थे. 

इंग्लैंड के खिलाफ गुरनूर ने किया शानदार प्रदर्शन

इस मुकाबले गुरनूर बराड़ ने 9 ओवर डाले और 61 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय बराड़ ने भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दिया था. बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर जसप्रीत बुमराह के बारे में बात की है. उन्होंने क्या कहा है. आइए जानते हैं. 

गुरनूर ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

गुरनूर बराड़ ने कहा कि, ‘मैंने सुना था कि इंग्लैंड में खेलने का बहुत मजा आता है, उसका आज अनुभव किया तो बहुत अच्छा लग रहा है. हमने दो दिन प्रैक्टिस की तो दो दिन जसप्रीत बुमराह भाई साथ में बॉल डाल रहे थे. उनसे मैंने पूछा कि यहां पर बॉल कैसा चलता है, इंग्लिश बैटर कैसे अटैक करते हैं, कैसी मुझे बॉल डालनी है. उन्होंने मुझे काफी ज्यादा इनपुट दिए, जिसने मुझे काफी ज्यादा हेल्प किया. गौतम गंभीर सर और मोर्ने मॉर्कल सर ने मुझसे कहा था कि, जो तूने अफगानिस्तान सीरीज में किया था, जो तू नेचूरल करता है वहीं कर. अपनी लाइन और लेंथ को लगातार दोहराता रह और उस पर बने रहे. उसके बाद मैं ज्यादा सोच नहीं रहा था, मैं बस अपने आप को बैक कर रहा था. मैं बस बैटर्स को चैंलेंज करता चाहता हूंट.

गुरनुर बराड़ ने आगे कहा कि, ‘जब जसप्रीत बुमराह भाई बॉलिंग डाल रहे थे तो, मैं मिडऑन पर खड़ा था. मैं बस यही देख रहा था कि वो कैसे बॉल डाल रहे थे. ऐसे अपने प्लान को लागू कर रहे थे. उनको देखकर मैं भी सोच रहा था कि, जितना हो सके उसे एरिए में बॉलिंग करूं. वो भी मुझे बॉल बाई बॉल बता रहे थे कि क्या कर सकते हैं. जब बॉल हवा में गई थी, तभी मुझे पता था कि वो आउट हो जाएगा. बाउंड्री पर कैच लेना कभी आसान नहीं होता है. उन्होंने काफी अच्छा किया और मुझे दूसरी विकेट मिली. मैं उनको थैंक्यू कहना चाहता हूं’.

ये भी पढ़ें : IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने किया बड़ा कारनामा, 2015 के बाद अंग्रेजों को मिली पहली हार

'मैं उनको थैंक्यू कहना चाहूंगा…' कप्तान या कोच ने नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने की गुरनूर बराड़ की मदद, खुद किया नाम का खुलासा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button