Sport : IND VS ENG: बदल गई टाइमिंग! दोपहर 3.30 नहीं, इतने बजे शुरू होगा दूसरा वनडे मैच, नोट कर लीजिए डेट और सही टाइम #INA

IND VS ENG 2nd ODI Date and Time: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलने वाला है. सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में खेला गया था, जहां भारत ने इंग्लैंड को धूल चटा दी और अब दूसरे मैच में भी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दूसरे मैच का रोमांचक होना तय है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा, कितनी तारीख को खेला जाएगा और आप इसे कहां लाइव देख सकेंगे.

कितनी तारीख को खेला जाएगा दूसरा वनडे?

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ, सोफी गार्डेन्स में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करके अजेय बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

कितने बजे होगी दूसरे वनडे मैच की शुरुआत?

IND VS ENG के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलने वाला है. दरअसल, ये मैच दोपहर 3.30 नहीं बल्कि खेला जाएगा. लोकलटाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में ये मैच शाम 5.30 बजे शुरू होगा. ऐसे में टॉस के लिए दोनों कप्तान 5 बजे मैदान पर उतरे हैं.

कहां देख सकेंगे दूसरा वनडे मैच?

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे. इसके अलावा आप इस मैच की खबरों के लिए हमारा चैनल के साथ जुड़े रहे.

पहले वनडे मैच में भारत ने दर्ज की जीत

एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई इंग्लिश टीम पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी भी नहीं कर पाई और 47.5 ओवर में 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वहीं, फिर इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 45.2 ओवरों में महज 4 विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया और 6 विकेट से पहला वनडे जीत लिया. इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने 80, वॉशिंगटन सुंदर ने 52* और अक्षर पटेल ने 57* रनों की अहम पारी खेली.

सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच जीत चुकी टीम इंडिया ने इसमें 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब दूसरे वनडे मैच में भी जीत दर्ज करना चाहेगी, ताकि वह इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर सके. हालांकि, ये काम आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि मेजबान इंग्लैंड की टीम हर हाल में जीत दर्ज करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेगी. नतीजा जो भी हो, मगर क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिलना तय है.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर के बाद अक्षर-सुंदर का धमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से चटाई धूल

IND VS ENG: बदल गई टाइमिंग! दोपहर 3.30 नहीं, इतने बजे शुरू होगा दूसरा वनडे मैच, नोट कर लीजिए डेट और सही टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button