Sport : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दूसरे वनडे के लिए हो सकता है बड़ा बदलाव, क्या इस अहम खिलाड़ी को होना पड़ेगा बाहर? #INA

IND vs ENG 2nd ODI : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 16 जुलाई को होने वाला है. इस मुकाबले को जीतकर इंडियन क्रिकेट टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. क्योंकि भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया का कार्डिफ में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. अब इस मैदान पर उनके पास अपने रिकॉर्ड्स और बेहतर करने का मौका होगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले आज हम आपको टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं. आज हम आपको बताएंगे कि इस मैच से कौन सा बड़ा खिलाड़ी बाहर हो सकता है. वहीं उसकी जगह पर टीम इंडिया के 11 में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी. तो आइए इसके बारे में जानते हैं.
All in readiness 🙌
Let the #ENGvIND ODI series begin 🥁
Updates ▶️ https://t.co/2sg194tpxH #TeamIndia pic.twitter.com/tIPWrVz1xH
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से कौन होगा बाहर?
भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले वनडे मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. इस मैच में शुभमन गिल ने 80 रनों की पारी खेली थी. गिल दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए थे. कप्तान गिल को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके चलते वो रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शुभमन गिल की चोट के बारे में आधिकारिक जानकारी दी और बताया कि कप्तान गिल हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट हुए थे. हालांकि उनकी चोट पर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है. ऐसे में टीम इंडिया को 14 जुलाई के बाद 16 जुलाई को अपना अगला मैच खेलना है.
Captain Shubman Gill is retired hurt on 80 runs.#ENGvIND pic.twitter.com/zK4oCKZ3Gu
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
ऐसे में गिल को बर्मिंघम से कार्डिफ के लिए ट्रेबल भी करना है और उनको चोट से रिकवर होने के लिए भी प्रोपर समय नहीं मिलेगा. गिल को मैच के बाद चलते में भी काफी दिक्कत आई थी. अब ऐसे में अगर शुभमन गिल ठीक नहीं हो पाते हैं तो वो दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी कर सकते हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किसे मिलेगा मौका?
टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ 16 जुलाई को मैच खेलने वाली है. इस मुकाबले से शुभमन गिल बाहर होते हैं तो, टीम की ओपनिंग साझेदारी बिखर जाएगी. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ कौन सा खिलाड़ी पारी की शुरुआत करेगा ये बड़ा सवाल होगा. टीम इंडिया में शुभमन गिल की जगह पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है.
भारतीय टीम के स्क्वाड में एकमात्र बल्लेबाज जो बाहर वैठा है, वो ईशान किशन ही हैं. ईशान किशन टीम इंडिया के लिए पहले भी पारी की शुरुआत कर चुके हैं. वो एक सलामी बल्लेबाज हैं. ऐसे में वो गिल की जगह पर रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. टीम इंडिया को दूसरे वनडे मैच में इसके साथ ही बाएं और दाएं हाथ ओपनिंग कॉम्बिनेशन भी मिल जाएगा.
Preps on in full flow 💪#TeamIndia gearing up for the start of the #ENGvIND ODIs in Birmingham 👌 pic.twitter.com/Oj51A5m2al
— BCCI (@BCCI) July 13, 2026
टीम इंडिया की दूसरे वनडे के लिए संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल/ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें : कार्डिफ में कैसा है इंडिया और इंग्लैंड का रिकॉर्ड, जानिए रोहित शर्मा या विराट कोहली किसने मचाया है इस मैदान पर धमाल
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दूसरे वनडे के लिए हो सकता है बड़ा बदलाव, क्या इस अहम खिलाड़ी को होना पड़ेगा बाहर?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,