आगरा नगर निगम टास्क फोर्स ने मंगलवार को नामनेर से ईदगाह बस अड्डे तक नालियों, फुटपाथ और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। टिनशेड, रैंप, सीढि़यां और खोखे बुलडोजर की मदद से तोड़ दिए गए। दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी।
ये भी पढ़ें – आज से बंद होंगे शुभ कार्य: शहनाइयों पर लगा विराम, 23 तक गुप्त नवरात्र; यहां देखें साल के आखिरी विवाह मुहूर्त
नगर निगम ने नामनेर से ईदगाह बस अड्डे तक पहले ही मुनादी करा दी थी। दोपहर में बुलडोजर लेकर टीम पहुंची तो कई दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण खुद ही हटाने शुरू कर दिए, जबकि कई लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। दुकानों के . लगाए गए टिन शेड, पक्के निर्माण, नीचे उतरने के लिए बनाई गई सीमेंट और लोहे की सीढ़ियां, सड़क की ओर बढ़ाए गए दर्जनों रैंप तथा अस्थायी खोखे और अन्य अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।
ये भी पढ़ें – जनकपुरी महोत्सव 2026: नेपाल में जैसा है जनक महल, वैसा ही आगरा में सजेगा; मिथिला संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि मुनादी कराकर पूरा समय दिया गया, लेकिन जब लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो नियम के मुताबिक कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें – UP: कर्जदारों से बचने के लिए दांव पर लगा दी 10 वर्षीय बेटी, कारोबारी ने की ऐसी हरकत; पुलिस भी रह गई सन्न