Sport : ICC का बड़ा ऐलान, अब और रोमांचक होगा ODI वर्ल्ड कप 2027, बदल गया फॉर्मेट #INA

ODI World Cup 2027 Format: आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप को रोमांचक बनाने के लिए एक खास प्लान तैयार कर लिया है. यानी अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 एक नए अंदाज में खेला जाएगा. ICC ने वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में कई बड़े बदलाव किए हैं. नए फॉर्मेट का मकसद हर मुकाबले को अधिक प्रतिस्पर्धी और अहम बनाना है, ताकि शुरुआत से लेकर फाइनल तक टूर्नामेंट का रोमांच बना रहे. हालांकि, टूर्नामेंट में पहले की ही तरह कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन अब वनडे वर्ल्ड कप खेलने का रास्ता कमजोर टीमों के लिए पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा. ICC ने ग्रुप स्टेज से पहले सुपर सीरीज नाम का नया स्टेज जोड़ दिया है, जिससे शुरुआती मैच भी काफी अहम हो जाएंगे.

अब किस फॉर्मेट में खेला जाएगा ODI वर्ल्ड कप 2027?

ODI वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट के तहत अब सबसे कम रैंकिंग वाली 12वें, 13वें और 14वें स्थान की 3 टीमें पहले ‘सुपर सीरीज’ राउंड खेलेंगी. इन 3 टीमों के बीच राउंड-रॉबिन के आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीरीज की टॉप टीम मुख्य (मेन) ग्रुप स्टेज में पहुंचेगी, जबकि बाकी 2 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. इसके बाद 12 टीमें अगले राउंड में खेलेंगी, जिन्हें 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें सीधे अगले राउंड में पहुंचेंगी. इसके अलावा दोनों ग्रुपों में जो सबसे बेस्ट चौथे स्थान पर रहने वाली टीम होगी, वह भी क्वालीफाई करेगी. इस तरह कुल 7 टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी.

सुपर 7 से सेमीफाइनलिस्ट का होगा फैसला

सुपर 7 स्टेज में सभी 7 टीमों के बीच राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबला खेला जाएगा, यानी सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस स्टेज की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इनमें से जो जीतेंगी, वे फाइनल में अपनी जगह बनाएंगी. सेमीफाइनल में नंबर 1 टीम का मुकाबला नंबर 4 टीम से होगा, जबकि नंबर 2 टीम का मुकाबला नंबर 3 टीम से होगा.

ICC ने बदलाव क्यों किए?

एडिनबर्ग में हुई ICC बोर्ड की सालाना बैठक में इन बदलावों को मंजूरी दी गई. ICC का कहना है कि वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट का मकसद हर मैच को प्रतिस्पर्धी और अहम बनाना, खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर टूर्नामेंट अनुभव देना और उभरती टीमों को भी बड़े मंच पर अपनी काबिलियत दिखाने का मौका देना है. अब वनडे वर्ल्ड कप में पहले ही मैच से रोमांच देखने को मिलेगा और अगले राउंड पर असर पड़ेगा.

कब और कहां होगा ODI वर्ल्ड कप 2027?

ICC मेन्स ODI वर्ल्ड कप 2027 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर 2027 से खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा. बता दें कि इस वनडे वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे. भारतीय टीम ने अभी से इस टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस टूर्नामेंट में खेलना तय माना जा रहा है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अपने घर में फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया और फैंस काफी दुखी हुए थे. रोहित और विराट ने कहा था कि वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप से बाहर करने की पिटीशन पर 75 लाख हस्ताक्षर, जानें इस विवाद की असली वजह

ICC का बड़ा ऐलान, अब और रोमांचक होगा ODI वर्ल्ड कप 2027, बदल गया फॉर्मेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button