Sport : शुभमन गिल के दूसरे ODI खेलने पर आया बड़ा अपडेट, इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में चोट के कारण गए थे बाहर #INA

IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज किया. टी20 में मिली लगातार 5 हार के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने जीत का स्वाद चखा, लेकिन कप्तान शुभमन गिल को लेकर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई थी, क्योंकि गिल पैर में मांशपेशियों में खिंचाव के कारण बल्लेबाजी के बीच रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, जिसके बाद शुभमन गिल के दूसरे वनडे मैच खेलने पर सस्पेंस बन गया था. हालांकि इस बीच अब शुभमन गिल को लेकर जो ताजा अपडेट सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक गिल पूरी तरह से फिट हैं और दूसरा वनडे मैच खेलते नजर आएंगे.
मैच को बीच में मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे शुभमन गिल
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रनों पर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 45.4 ओवरों में ही मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया. शुभमन गिल इस मैच में कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे थे. उन्होंने कई बेहतरीन शॉट लगाए. हालांकि गिल 20 ओवर खेलने के बाद दिक्कत में नजर आ रहे थे. उनके पैर में समस्या हो रही थी. बीच में फिजियो ने आकर उन्हें ठीक करने की कोशिश भी की, लेकिन जब दिक्कत ज्यादा बढ़ गई तो उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस मैदान छोड़कर जाना पड़ा.
🚨 GOOD NEWS ON CAPTAIN ✅
– Shubman Gill is fine ahead of the 2nd ODI against England. [Rohit Juglan] pic.twitter.com/tryQp6j5EV
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 15, 2026
गिल ने खेली थी 80 रनों की बेहतरीन पारी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई. गिल ने 75 गेंदों पर नाबाद 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला. जब रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 5 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए थे, तब शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को इस मैच में एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. गिल थोड़ी देर और क्रीज पर रहते हुए खेल जाते तो शायद वो अपना शतक भी पूरा कर लेते.
SHUBMAN GILL CROSSED 800 RATING IN ODIs 🔥
– Gill has 803 rating in ICC ODI batters ranking after the terrific performance in the first ODI.
He is just 12 Points away from the Number 1 spot in 50 over format. pic.twitter.com/zUQS0AU6Gl
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 15, 2026
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे 16 जुलाई को खेला जाएगा
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें कार्डिफ के मैदान पर आमने-सामने होंगी. शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हैं और दूसरे वनडे मैच में खेलते नजर आएंगे. इस मैच में एक बार फिर सभी की नजर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी. दोनों दिग्गज बल्लेबाज पहले वनडे मैच में फ्लॉप हो गए थे, लेकिन टीम और फैंस उम्मीद करेंगे कि रोहित और विराट का बल्ला दूसरे वनडे मैच में चले और टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर ले. इस जीत से टी20 में मिली क्लीन स्वीप का जख्म थोड़ा कम हो सकता है. बता दें कि कार्डिफ में रोहित और विराट का वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 में बदलाव करती है या नहीं क्योंकि पहले वनडे मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था.
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह को सौंप सकती है कप्तानी, हार्दिक पांड्या होंगे ट्रेड, रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा
शुभमन गिल के दूसरे ODI खेलने पर आया बड़ा अपडेट, इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में चोट के कारण गए थे बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,