Sport : 'मुझे लगता है कि कुलदीप को बहुत खराब तरीके…', आर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को लेकर कह दी ये बड़ी बात #INA

R Ashwin on Kuldeep Yadav: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम स्क्वाड में शामिल किया गया है. हालांकि, पहले वनडे मैच की प्लेइंग-11 में कुलदीप को शामिल नहीं किया गया था. अब पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने कुलदीप यादव का खुलकर सपोर्ट किया है. अश्विन ने साफ कहा है कि कुलदीप एक मैच विनर गेंदबाज हैं और उन्हें टीम में भरोसा और समर्थन मिलना चाहिए. अश्विन ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें बहुत खराब तरीके से हैंडल किया गया है.

कुलदीप यादव को लगातार प्लेइंग 11 से रखा जा रहा बाहर

कुलदीप यादव को पिछले कुछ वक्त से लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाता रहा है. पिछले 5 वनडे में से 3 मैचों में कुलदीप को खेलने का मौका नहीं मिला. टीम मैनेजमेंट ने चाइनामैन की जगह ऐसे स्पिनरों पर भरोसा जताया, जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अपना योगदान दे सके. अब रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव के मामले को लेकर टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है.

कुलदीप यादव के समर्थन में उतरे आर अश्विन

आर अश्विन ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें बहुत खराब तरीके से हैंडल किया गया है. जब कोई खिलाड़ी लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, उसे गेम की अच्छी समझ हो और टीम के लिए अहम हो, तो उसे सही नजरिए से देखा जाना चाहिए. जिस तरह एक बल्लेबाज लगातार अच्छा खेलता है, वैसे ही अगर बॉलर को भी भरोसा दिया जाए, तो उसका रिदम भी बेहतर होगा. इसलिए मुझे लगता है कि कुलदीप को बहुत खराब तरीके से हैंडल किया गया है. उन्हें मौके मिलने चाहिए. अगले साल साउथ अफ्रीका दौरे पर कुलदीप की भूमिका अहम होगी.  

वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल में से किसी एक को चुनना चाहिए

आर अश्विन ने आगे कहा, टीम मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या की जगह शिवम दुबे को इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने उनसे अतिरिक्त गेंदबाजी भी करवाई. टी20 में आपको 2 गेंदबाजों से 4 ओवर की जरूरत होती है. आपके पास यहां वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे दो फिंगर स्पिनर हैं जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. ऐसे में आप दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं और आपको कुलदीप को खिलाना चाहिए. 

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव की कम उम्मीद

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. अब यह देखने वाली बात होगी कि इस मैच में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव के साथ उतरती है या पुरानी टीम के साथ ही खेलती है, क्योंकि पहले वनडे मैच में जिस तरह से टीम इंडिया ने प्रदर्शन किया, उससे उम्मीद कम है कि प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होगा.

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया. अक्षर ने 4 विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद 58 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. वहीं वाशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी में तो कोई विकेट नहीं लिया था, लेकिन बल्ले से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाए थे. ऐसे में कम ही उम्मीद है कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव होगा.

यह भी पढ़ें:  गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा को किस लिए दिया फ्री-हैंड? जानें क्या है पूरा मामला

'मुझे लगता है कि कुलदीप को बहुत खराब तरीके…', आर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को लेकर कह दी ये बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button