Sport : क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत-इंग्लैंड का दूसरा वनडे मैच, जानिए कार्डिफ की लेटेस्ट वेदर अपडेट #INA

IND vs ENG 2ND ODI Weather Report : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज यानी 16 जुलाई (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. इंडियन क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टक्कर कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स पर होने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे से होगी. भारत के कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक इस मैच का टॉस 5:00 बजे करने के लिए मैदान पर आएंगे. उससे पहले फैंस के मन में सवाल होगा कि, क्या इस मैच पर बारिश का साया तो नहीं पड़ेगा. 

भारत और इंग्लैंड के बीच लोकल समय के अनुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाला ये मैच बारिश की भेंट तो नहीं चढ़ जाएगा. क्या बारिश भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच को धो तो नहीं देगी. तो हम आपको इन सभी सवालों के जवाब वेदर रिपोर्ट के जरिए देने वाले हैं. आइए कार्डिफ की वेदर रिपोर्ट के बारे में जानते हैं. 

वेदर रिपोर्ट – कार्डिफ 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला मैच बारिश के भेंट नहीं चढ़ेगा. इस मैच पर बारिश का साया नहीं है. 17 जुलाई को यानी आज मैच के दिन कार्डिफ में बारिश को कोई भी संभावना नहीं है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पूरा देखने के लिए मिलेगा. 

कार्डिफ के मौसम की बात करें तो, मैच के समय यहां का तापमान तकरीबन 28°C रहेगा. इस दौरान हल्की हवा चलने की भी उम्मीद है. मैच के दौरान मैदान पर हवा 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है. कार्डिफ में दिनभर धूप खिली रहने की उम्मीद है, वहीं मौसम में नमी 53 फीसदी रहे वाली है. 

कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को यहां पर 3 मैचों में जीत मिली है. वहीं 1 मैच में टीम इंडिया को हार मिली है. ऐसे में इस मैदान पर टीम इंडिया का आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम अब कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में अपने इन आकंड़ों को और बेहतर करना चाहेगी. 

कार्डिफ में कैसा है इंग्लैंड का आंकड़ा 

इस मैदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 17 मैच खेले हैं. इस दौरान इंग्लैंड को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. इस मैदान पर इंग्लैंड को 4 मैचों में हार का सामना करना भी पड़ा है. इस मैदान पर इंग्लैंड ने ऐसे तीन मुकाबले भी खेले हैं, जिनका कोई नतीजा नहीं निकला है. 

ये भी पढ़ें : बदल गया टाइम! आज भारत और इंग्लैंड के बीच इतने बजे शुरू होगा मैच, जानिए कैसा रंग दिखाएगी कार्डिफ की पिच

क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत-इंग्लैंड का दूसरा वनडे मैच, जानिए कार्डिफ की लेटेस्ट वेदर अपडेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button