खबर शहर , UP: एक साथ दौड़ेगी आगरा-कानपुर मेट्रो, अगले माह पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी; यूपीएमआरसी से आया नया अपडेट – INA

 कानपुर और आगरा मेट्रो का शुभारंभ एक साथ होगा। ये अगले महीने में प्रस्तावित है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री कर सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) तैयारी कर रहा है।

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि कानपुर में भी मेट्रो ट्रैक बन गया है। अभी तक जुलाई में इसका शुभारंभ की संभावना थी। अब ये अगले महीने में होगा, तब तक आगरा में आईएसबीटी स्टेशन भी तैयार हो जाएगा। कानपुर और आगरा मेट्रो का एकसाथ शुभारंभ की उम्मीद है। इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं।

ये भी पढ़ें –  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार

आगरा में पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है। इसमें अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके . एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन हैं। इनमें आईएसबीटी का करीब 20 फीसदी कार्य रह गया है। हाईस्पीड ट्रायल भी हो गए हैं। इसी महीने के अंत में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की टीम भी सुरक्षा ऑडिट के लिए आ सकती है।

ये भी पढ़ें –  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत

यमुना का जलस्तर बढ़ने से पुल का कार्य रुका

मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किलोमीटर है और इसमें 14 स्टेशन हैं। ये कॉरिडोर यमुना को पार करेगा। इसके लिए यमुना नदी पर मेट्रो ट्रेन के लिए पुल बनाया जा रहा है। इसमें 8 पिलर बनाए जाने हैं, जिसमें से चार बन चुके हैं। चार की पाइलिंग हो गई है। बीते दो-तीन दिन से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में पुल का निर्माण कार्य रोकते हुए सामान समेट लिया है। जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है। सामान्य होने पर ही पुल का कार्य फिर से शुरू होगा। इसकी नवंबर में संभावना है।

ये भी पढ़ें –   जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button