सीजी- CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी – INA

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। नई तबादला सूची में 10 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें 7 निरीक्षक स्तर के थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षक शामिल हैं।


पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के मुताबिक यह तबादले पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर किए गए हैं। आदेश पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर हैं। जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

यहां देखें आदेश की कॉपी




Credit By Amar Ujala

Back to top button