Sport : एमएस धोनी बनेंगे CSK के हेड कोच? IPL 2027 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन ने दिया बड़ा बयान #INA

MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है. उनकी लोकप्रियता फैंस के सिर चढ़कर बोलती है. एमएस धोनी ने इंडियन क्रिकेट टीम को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपनी कप्तानी में दिलाया. इसके साथ ही उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम को 2013 में चैंपियन ट्रॉफी का भी विजेता बनाया था. महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चैंपियन बनाया है.
आईपीएल 2026 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे, हालांकि वो चोट के कारण एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे. आईपीएल 2026 को बतौर खिलाड़ी उनका अंतिम आईपीएल सीजन मना जा रहा है. ऐसे में आईपीएल 2027 की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी नई भूमिका में नजर आ सकते हैं. आईपीएल 2027 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नया किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं.
धोनी सीएसके लिए नए रोल में अगले साल आएंगे नजर
इस पर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिन ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खिलाड़ी रहे रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. अश्विन ने धोनी को लेकर अपने क्रिकबज पर बात की है और आईपीएल 2027 में उनकी चेन्नई सुपर किंग्स में भूमिका क्या होगी इस पर बड़ा बयान दिया है.
क्या धोनी बनेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच?
आपको बता दें कि, आर. अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का नया हेड कोच बनाने की बात कही है. अश्विन की मानें तो धोनी सीएसके के हेड कोच बन सकते हैं. दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इतने लंबे समय से हेड कोच की भूमिका निभाने वाले स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद CSK को अलविदा कह दिया है.चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर स्टीफन फ्लेमिंग के कोच के पद से हटने की बात कही थी. अब उनके जाने के बाद कोचिंग का पद खाली हो गया है.
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
The Super Kings and Head Coach Stephen Fleming have mutually decided . part ways.
Together, we shared one of the most successful and enduring partnerships in IPL history. The legacy you’ve built will continue . inspire us.With immense respect and… pic.twitter.com/qjvb4oZUuU
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 13, 2026
अश्विन ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान
अश्विन ने कहा कि, ‘अगर धोनी कोच बनने को तैयार हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स के पास उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता. ड्रेसिंग रूम में जाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए अनिश्चितता होती है क्योंकि एमएस धोनी की मौजूदगी बहुत बड़ी है. महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत बड़ा नाम हैं, और जब आप खेलने के लिए चुनी जाने वाली टीम के बारे में बात करते हैं, तो वह अभी भी चर्चा का एक अहम हिस्सा होते हैं’.
Dhoni as a CSK Coach?
Ravi Ashwin said : “If Dhoni is willing . do that [take over as coach], there is no better person that Chennai Super Kings can go after. If not, they need . find someone who will be able . operate independently and take accountability for his or her own… pic.twitter.com/8g9asgfzHj
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 16, 2026
आपको बता दें कि, आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. तब चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को अपना कप्तान चुना था. तब से अब तक धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएं हैं. उन्होंने 2 साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेला है.
धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करियर
धोनी CSK के सबसे सफल खिलाड़ी और कप्तान हैं. उन्होंने टीम के लिए 248 मैचों में 4,865 रन बनाए हैं, जिसमें 84 सर्वोच्च स्कोर रहा है. उनका आईपीएल में औसत 39.23 का और स्ट्राइक रेट 139.11 की रही है. धोनी ने 22 अर्धशतक भी आईपीएल में लगाए हैं. उनके नाम 347 चौके और 252 छक्के शामिल हैं. कप्तान के रूप में धोनी ने 229 मैचों में 134 जीत दिलाई और चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल चैंपियन और 2 बार चैंपियंस लीग टी20 का विजेता बनाया है.
ये भी पढ़ें : ‘उसे धरती से जमीन पर लाओ…’ वैभव सूर्यवंशी पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, गौतम गंभीर को दे डाली ये अहम सलाह
एमएस धोनी बनेंगे CSK के हेड कोच? IPL 2027 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन ने दिया बड़ा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,