दिल्ली – राजधानी में मौसम बना पहेली: बादल छाए, बारिश गायब, जानिए दिल्लीवासियों को कब मिलेगी राहत; यलो अलर्ट जारी – #INA

दिल्ली के लोगों को मानसून के मौसम में भी भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई इलाकों में लू की स्थिति भी बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम आर्द्रता 74 और न्यूनतम 46 फीसदी दर्ज की गई।