Sports- Lamine Yamal: स्पेन के स्टार लामिन यमाल के लिए क्यों खास है नंबर ’19’? संयोग जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान -#INA

स्पेन के स्टार फॉरवर्ड लामिन यमाल के लिए 19 नंबर खास होने जा रहा है। भविष्य के सुपरस्टार माने जा रहे यमाल अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल खेलने उतरे हैं। उनकी जर्सी का नंबर 19 है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि वह अर्जेंटीना के अपने आदर्श लियोनल मेसी के खिलाफ फाइनल खेलेंगे। 19 साल पहले मेसी ने यमाल को यूनीसेफ के एक कार्यक्रम के तहत तब पांच महीने के रहे यमाल को बाथटब में नहाया था। उस वक्त मेसी का जर्सी नंबर भी 19 था। इतना ही नहीं, यमाल फिलहाल 19 साल के भी हैं और आज जब फाइनल खेला जा रहा है तो न्यूयॉर्क में तारीख भी 19 जुलाई है। तो यमाल के साथ 19 का संयोग खास रहा है।