Sport : IND vs ZIM: 23 जुलाई से शुरू होगी जंग, जानें पिछली बार जिम्बाब्वे दौरे पर क्या रहा था टीम इंडिया का रिकॉर्ड #INA

IND vs ZIM: भारतीय टीम अपनी अगली टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 23 जुलाई से होगी. हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को टी20I सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे से अपनी जीत की पटरी पर उतरना चाहेगी. तो चलिए, यह सीरीज शुरू होने से पहले जानते हैं कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी टी20 सीरीज कब खेली गई थी और उसका नतीजा कैसा रहा था.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 2 साल पहले खेली गई थी आखिरी टी20 सीरीज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पिछली बार साल 2024 में टी20 सीरीज खेली गई थी. इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी. यह सीरीज 6 जुलाई से 14 जुलाई 2024 के बीच जिम्बाब्वे की धरती पर खेली गई थी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के ठीक बाद युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था. 

शुभमन गिल के हाथों में थी टीम की कमान

इस सीरीज में भारत के सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था. ऐसे में शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई थी. टीम में सभी युवा खिलाड़ी शामिल थे. अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल जैसे नए चेहरों को इस सीरीज में मौका मिला था. वहीं जिम्बाब्वे की कप्तानी की जिम्मेदारी सिकंदर रजा के पास थी. 

टीम इंडिया को पहले मैच में मिली थी हार

इस सीरीज का पहला टी20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. पहले ही मैच में मेजबान जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को 13 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 115 रन बनाए थे, लेकिन इसके जवाब में भारतीय टीम की मजबूत बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 102 रनों पर ऑलआउट हो गई.

भारतीय टीम की धमाकेदार वापसी

पहले मैच में मिली हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शानदार वापसी की थी. दूसरे टी20 मैच में भारत ने 2 विकेट पर 234 रनों का बड़े स्कोर खड़ा किया. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 47 गेंदों पर 100 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली थी. जवाब में जिम्बाब्वे 19वें ओवर में 134 रनों पर सिमट गई थी. इस तरह टीम इंडिया ने 100 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया था. इसके बाद भारतीय युवा टीमों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार 4 टी20 मैच जीतकर सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: फीफा वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, वीनिंग टीम को मिली हीरे की अंगूठी, जानें इसकी खासियत

IND vs ZIM: 23 जुलाई से शुरू होगी जंग, जानें पिछली बार जिम्बाब्वे दौरे पर क्या रहा था टीम इंडिया का रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button