Sport : ऋतुराज गायकवाड़ को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी, टीम में पृथ्वी शॉ की भी हुई वापसी #INA

Duleep Trophy 2026: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. गायकवाड़ को दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं, पृथ्वी शॉ को भी टीम में शामिल किया गया है. यह टूर्नामेंट दोनों खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया का दरवाजा खोल सकता है. टीम में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन और तुषार देशपांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका मिला है.
ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे कप्तानी
दलीप ट्रॉफी का आगाज 23 अगस्त से होगा. इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में वेस्ट जोन की टीम का सामना नॉर्थ जोन से होगा. ऋतुराज गायकवाड़ पिछले काफी वक्त से लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने कई बार भारत की वनडे टीम में जगह बनाने की कोशिश की. पिछले साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में गायकवाड़ को टीम इंडिया में जगह मिली थी. पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे वनडे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक लगाया था. हालांकि इसके बाद तीसरे वनडे मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि टीम में उनकी जगह नहीं बनी. दरअसल शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई थी.
🚨 LEADERSHIP ROLE FOR RUTURAJ 🚨
Ruturaj Gaikwad has been announced as captain of West Zone in Duleep Trophy 2026. pic.twitter.com/s2X1FJ58Na
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) July 20, 2026
गायकवाड़ लगातार टीम इंडिया से हो रहे हैं बाहर
इसके बाद हाल में श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज की शुरुआती मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ इंडिया ए के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था. रियान पराग चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उनकी जगह गायकवाड़ को स्क्वाड में शामिल किया गया. टेस्ट में भी उन्हें जगह नहीं मिल रही है. टीम इंडिया के लिए उनका अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं हुआ है. उन्हें साल 2023 में वेस्टइंडीज दौरे के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला था.
ICYMI 🔔
West Zone have announced their Duleep Trophy squad
Ruturaj Gaikwad set . captain while Prithvi Shaw, who was not picked for the previous edition, returns
Aayush Mhatre, who missed the second half of IPL due . injury, has not made the cut pic.twitter.com/8ls6iwnAap
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 20, 2026
पृथ्वी शॉ की वेस्ट जोन टीम में वापसी
इसके अलावा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी वेस्ट जोन की टीम में वापसी हुई है. शॉ साल 2025-26 सीजन से पहले महाराष्ट्र की ओर से खेलते थे. उनका घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है. शॉ ने 7 मैचों की 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 537 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं. पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ तो जोड़ा, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि शॉ की टीम इंडिया में वापसी कब होती है.
दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान, महाराष्ट्र), शम्स मुलानी (उपकप्तान, मुंबई), पृथ्वी शॉ (महाराष्ट्र), हार्विक देसाई (विकेटकीपर, सौराष्ट्र), उर्विल पटेल (विकेटकीपर, गुजरात), शिवालिक शर्मा (बड़ौदा), मुशीर खान (मुंबई), सरफराज खान (मुंबई), जयमीत पटेल (गुजरात), सिद्धार्थ देसाई (गुजरात), तनुष कोटियन (मुंबई), तुषार देशपांडे (मुंबई), शार्दुल ठाकुर (मुंबई), अतीत सेठ (बड़ौदा), मुकेश चौधरी (महाराष्ट्र)।
यह भी पढ़ें: ‘बिना आग के धुआं नहीं उठता…,’ रोहित शर्मा के रिटायरमेंट न्यूज पर भड़के अश्विन, टीम सेलेक्टर्स को लेकर कह दी ये बड़ी बात
ऋतुराज गायकवाड़ को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी, टीम में पृथ्वी शॉ की भी हुई वापसी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,