Sport : टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, चल गए तो अकेले दम पर पलट देंगे बाजी #INA

IND vs ZIM T20 : भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज गुरुवार से खेली जाने वाली है. इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा. अगर ये खिलाड़ी चल गए तो अकेले दम पर जिम्बाब्वे के लिए बाजी पटल सकते हैं. ये 5 खिलाड़ी इस सीरीज भारत के लिए खतरा बन सकते हैं. ये खिालड़ी कौन हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं.
भारत के खिलाफ खतरा साबित हो सकते हैं जिम्बाब्वे के ये 5 खिलाड़ी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाने वाला है. ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच 4:30 बजे से हरारे के हारारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मकुाबले में टीम इंडिया को इन 5 खिलाड़ियों से बचना होगा. जिम्बाब्वे के इन पांच खतरनाक खिलाड़ियों में सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, ब्लेसिंग मुज़रबानी और रिचर्ड नगारवा जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.
𝑻𝑯𝑬 𝑪𝑶𝑴𝑬𝑩𝑨𝑪𝑲 𝑩𝑬𝑮𝑰𝑵𝑺 𝑯𝑬𝑹𝑬 🇮🇳
Shreyas Iyer, Vaibhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma are ready . live by one mantra: Roko Nahi, Thoko! 💥
Stream the T20I series between Zimbabwe & India, 23rd July onwards, LIVE only on FanCode.#ZIMvIND #IndiaCricket #T20I… pic.twitter.com/j6TLgB7H0o
— FanCode (@FanCode) July 15, 2026
1 – सिकंदर रजा : जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. वो बॉल और बल्ले दोनों के साथ टीम इंडिया को नुकसान पहुंचा सकते हैं. रजा ने टीम के लिए 136 टी20 मुकाबलों की 131 पारियों में 1 शतक और 17 अर्धशथकों के साथ 3140 हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 133* रहा है. उनके बल्ले से 244 चौके और 148 छक्के निकले हैं. रजा ने इतने ही मुकाबलों में 110 विकेट भी चटकाए हैं. उनका टी20 में बेस्ट प्रदर्शन 5/18 रहा है.
2 – ब्रायन बेनेट : जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट भारतीय गेंदबाजों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. उन्होंने अब तक अपनी टीम के लिए 14 मुकाबलों में कुल 1 शतक के साथ 371 रन बनाए हैं. उन्होंने अपने करियर में 6 विकेट भी हासिल किए हैं.
3 – वेस्ली मधेवेरे : जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे टीम इंडिया के लिए इस टी20 सीरीज में खतरा साबित हो सकते हैं. उन्होंने अब तक 79 टी20 मैचों की 72 पारियों में 7 अर्धशतकों के साथ 1256 रन बनाए हैं. इसके साथ ही 15 विकेट भी वो अपने टीम के लिए चटका चुके हैं.
4 – ब्लेसिंग मुजरबानी : जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के प्रमुख तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी बॉल के साथ भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए 92 टी20 मैचों की 89 पारियों में 110 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट 17 रन देकर रहा है.
5 – रिचर्ड नगारवा : जिम्बाब्वे के बाएं हाथ तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. उन्होंने टीम के लिए 96 मैचों की 94 पारियों में 122 विकेट चटकाए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट 16 रन देकर रहा है.
#TeamIndia 🇮🇳 अब जिम्बाब्वे चुनौती के लिए तैयार! 🏏
क्या श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत जीत के साथ अभियान का आगाज़ करेगा? 🤔
मुकाबले का लाइव प्रसारण देखिए DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺#ZIMvIND @BCCI @ShreyasIyer15 @ICC pic.twitter.com/9bG1xTHt2T
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 22, 2026
भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वाड
जिम्बाब्वे – सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा, तफादजवा त्सिगा.
भारत – श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
भारत और जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल
| क्रमांक | दिन | तारीख | मैच | कार्यक्रम का स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | गुरुवार | 23 जुलाई 2026 | पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच | हरारे |
| 2 | शनिवार | 25 जुलाई 2026 | दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच | हरारे |
| 3 | रविवार | 26 जुलाई 2026 | तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच | हरारे |
ये भी पढ़ें : मैच से सिर्फ 1 दिन पहले जिम्बाब्वे ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, भारत के खिलाफ 3 खतरनाक खिलाड़ियों को दिया मौका
टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, चल गए तो अकेले दम पर पलट देंगे बाजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,