Sport : मिल गया अफगानिस्तान को नया कप्तान! हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद रहमत को मिली वनडे और टेस्ट की कमान #INA

Afghanistan Captain Rahmat Shah : हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद अफगानिस्तान ने अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अपनी वनडे और टेस्ट टीमों का नया कप्तान नियुक्त किया है. आज ही हशमतुल्लाह शाहिदी ने कप्तानी छोटी थी. उन्होंने वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. रहमत ने 2013 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उनके पास बहुत अनुभव है. उन्होंने 128 वनडे और 12 टेस्ट में अफगानिस्तान को रिप्रेजेंट किया है. 

रहमत शाह बने अफगानिस्तान के नए कप्तान

रहमत ने अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल दौर में से एक के दौरान हशमतुल्लाह शाहिदी के अंडर वाइस-कैप्टन के तौर पर काम किया, जिसमें आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का एक यादगार कैंपेन भी शामिल थे. इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स पर मशहूर जीत दर्ज करने के बाद अफ़गानिस्तान नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने से बहुत कम अंतर से चूक गया. उन्होंने देश के इतिहास में पहली बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालिफिकेशन भी हासिल किया.

रहमानुल्लाह गुरबाज को मिली उपकप्तानी

रहमत की नियुक्ति के साथ ही रहमानुल्लाह गुरबाज को अफगानिस्तान की वनडे और टेस्ट टीमों का वाइस-कैप्टन बनाया गया है. कप्तान के तौर पर रहमत का पहला काम आयरलैंड के खिलाफ आने वाली वनडे सीरीज होगी, जो 5 अगस्त से शुरू होगी. इस सीरीज में रहमत शाह अपनी कप्तानी का लोहा मनवाना चाहेंगे.

रहमत शाह का क्रिकेट करियर

रहतम शाह ने अफगानिस्तान के लिए अब तक 12 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में 3 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 1043 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 45.4 और स्ट्राइक रेट 52.9 का रहा है. वहीं रहमत ने 128 वनडे मैचों की 123 पारियों में 5 शतक और 33 अर्धशतकों के साथ 34.9 की औसत और 71.4 की स्ट्राइक रेट के साथ 4121 रन बनाए हैं. वहीं उनके नाम 1 टी20 मैचों में सिर्फ 3 रन दर्ज हैं. 

शानदार रहा हशमतुल्लाह शाहिदी का कार्यकाल

इससे पहले अफगानिस्त की कप्तानी करते हुए हशमतुल्लाह शाहिदी का कार्यकाल काफी शानदार रहा है. हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने अब तक कुल 55 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान अफगानिस्तान को 27 मुकाबलों में जीत मिली है. इसके अलावा अफगानिस्तान को 25 मैचों में उनकी कप्तानी में हार मिली. उनका जीत प्रतिशत 49.09% रहा है. 

शाहिदी का अफगानिस्तान के लिए क्रिकेट करियर

हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान के लिए कुल 114 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. उन्होंने अपने देश के लिए कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा उनके नाम 96 वनडे भी दर्ज हैं. शाहिदी अफगानिस्तान के लिए 6 टी20 मुकाबले भी खेले हैं. हशमतुल्लाह शाहिदी ने टेस्ट, वनडे और टी20 में क्रमश: 796, 2607 और 48 रन बनाए हैं. उनके नाम 3 अंतरराष्ट्रीय शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : किस वजह से इन 5 इंडियन क्रिकेटर्स का करियर हुआ बर्बाद, कोच या कप्तान कौन है जिम्मेदार?

मिल गया अफगानिस्तान को नया कप्तान! हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद रहमत को मिली वनडे और टेस्ट की कमान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button