Sport : 'इंग्लैंड के लोग IPL से नफरत करने का…', इंग्लिश प्लेयर्स के सामने दिनेश कार्तिक ने आलोचना करने वालों की लगाई क्लास #INA

आईपीएल में दुनियाभर से खिलाड़ी खेलने आते हैं. दुनिया के कई दिग्गजों ने आईपीएल के मंच से अपना क्रिकेट करियर बनाया और नाम कमाया. यह लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है. आईपीएल खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत दिखाने का मंच देती है, लेकिन विदेशों में आईपीएल की आलोचना भी होती है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने आईपीएल से नाम और पैसा खूब कमाया है, लेकिन वे कभी-कभी इसकी आलोचना भी करते नजर आते हैं. अब पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के उन लोगों की क्लास लगाई है जो आईपीएल की आलोचना करते हैं.
दिनेश कार्तिक ने एक एक पैनल पर चर्चा कर रहे थे, जिसका हिस्सा इंग्लैंड के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी थे, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर एलिस्टेयर कुक के अलावा माइकल वॉन, मोंटी पनेसर, डेविड ‘बम्बल’ लॉयड भी शामिल थे. इस दौरान दिनेश कार्तिक ने आईपीएल की आलोचना करने वाले इंग्लैंड के लोगें की क्लास लगाई. दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड में एक पैनल चर्चा में कहा कि लोग आईपीएल की आलोचना करने के लिए बहाना ढूंढ लेते हैं, जो कि अनुचित है. खिलाड़ी इस लीग में खेलना एन्जॉय करते हैं.
दिनेश कार्तिक ने कहा, “कुछ अजीब वजह से इंग्लैंड के लोग आईपीएल से नफरत करने का तरीका ढूंढ लेते हैं और मुझे लगता है कि यह थोड़ा अनुचित है. मुझे पता है कि इस हिस्से में इसे ज्यादा नहीं देखा जाता, लेकिन खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में खेलने का भरपूर मजा लेते हैं. यह गर्मियों से ठीक पहले आता है और अगर आप खिलाड़ियों से पूछें तो वे कहेंगे कि वे इसमें अच्छा समय बिताते हैं और बेहतर भी बनते हैं.”
🚨 DINESH KARTHIK FIRES BACK AT IPL CRITICS! 🤯
Dinesh Karthik said 🎙️: “England’s criticism of the IPL is completely unfair. The league offers players a world-class environment where they enjoy competing, sharpen their skills, and grow as cricketers. The experience of playing… pic.twitter.com/bbAh7biyO2
— Spotlight Central (@avbvikash1810) July 22, 2026
यह भी पढ़ें: ‘मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी और मीडिया…’, IPL फाउंडर ललित मोदी ने केस में राहत मिलने के बाद किया भारत लौटने का ऐलान
'इंग्लैंड के लोग IPL से नफरत करने का…', इंग्लिश प्लेयर्स के सामने दिनेश कार्तिक ने आलोचना करने वालों की लगाई क्लास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,