Sport : टीम इंडिया ने ODI में किया क्लीन स्वीप तो इस देश के कप्तान ने छोड़ी कप्तानी, जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन #INA

Hashmatullah Shahidi : अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कप्तानी पद को छोड़ दिया है. हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. शाहिदी टीम के वनडे और टेस्ट मैचों के कप्तान थे. उनके वनडे कप्तानी छोड़ने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट में फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं. उन्होंने आज कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. हशमतुल्लाह शाहिदी ने साढ़े चार साल तक अफगानिस्तान के लिए कप्तान की भूमिका निभाई है. अब उन्होंने वनडे क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन क्या वो वनडे टीम में बतौर बल्लेबाज खेलेंगे, उनकी जगह पर कौन अब एकदिवसीय टीम का कप्तान बनेगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

आपको बता दें कि, बतौर कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की अंतिम वनडे सीरीज टीम इंडिया के खिलाफ भारत में थी, जिसमें उन्हें क्लीन स्वीप होना पड़ा था. टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ जुन में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से जीत लिया था. इस सीरीज में उनके खिलाफ रोहित शर्मा, केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे अनुभवी खिलाड़ी खेले थे. भारतीय टीम से सीरीज हारने के बाद अब शाहिदी ने कप्तानी को अलविदा कह दिया है.

View this post on Instagram

शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान की बड़ी जीत

हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में साल 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने कमाल किया था. इस वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 69 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को भी 8 विकेट से धूल चटाई थी. श्रीलंका के खिलाफ उनकी कप्तानी में अफघानिस्तान ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी. वहीं नीदरलैंड को भी अफगानिस्तान ने 7 विकेट से हरा दिया था. 

शाहिदी की कप्तानी में मिली जीत और हार

हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने अब तक कुल 55 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान अफगानिस्तान को 27 मुकाबलों में जीत मिली है. इसके अलावा अफगानिस्तान को 25 मैचों में उनकी कप्तानी में हार मिली. उनका जीत प्रतिशत 49.09% रहा है. 

हशमतुल्लाह शाहिदी का क्रिकेट करियर

हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान के लिए कुल 114 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. उन्होंने अपने देश के लिए कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा उनके नाम 96 वनडे भी दर्ज हैं. शाहिदी अफगानिस्तान के लिए 6 टी20 मुकाबले भी खेले हैं. हशमतुल्लाह शाहिदी ने टेस्ट, वनडे और टी20 में क्रमश: 796, 2607 और 48 रन बनाए हैं. उनके नाम 3 अंतरराष्ट्रीय शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं.

प्रारूपमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्केकैच
टेस्ट1223579624644.2247.18229214
वनडे969416260710233.4267.801222281420
टी20 642483624.0087.2700501

हशमतुल्लाह शाहिदी के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी अब कौन संभालेगा. ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. 2027 में वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है. उससे पहले शाहिदी का कप्तानी छोड़ना और अफगानिस्तान को नया कप्तान मिलना कहीं उनके लिए मुश्किल खड़ी न कर दे. कप्तान की लिस्ट में सबसे ऊपर राशिद खान का नाम सामने आ रहा है. अब वो अफगानिस्तान के वनडे कप्तान बन सकते हैं. 

ये भी पढ़ें : वनडे वर्ल्ड कप की टीम का ऐलान! हर्षित राणा और ईशान किशन बाहर, भुवी और शमी समेत 5 अनुभवी खिलाड़ियों को मिला चांस

टीम इंडिया ने ODI में किया क्लीन स्वीप तो इस देश के कप्तान ने छोड़ी कप्तानी, जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button