खबर शहर , Agra: एक करोड़ के लोन फर्जीवाड़े में फंसे भाजपा नेता, दो लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी का आरोप; बैंक ने कराई FIR – INA

आईसीआईसीआई बैंक से 1.06 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि के मामले में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मिश्रीलाल राजपूत फंस गए हैं। मामले में थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि दो लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज की मदद से बैंक से ऋण लिया गया। किस्त बंद होने पर जांच में पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस का कहना है कि मामला ऋण से संबंधित होने के कारण साक्ष्य संकलन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।