Sport : ऐसा हुआ तो अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो जाएगा सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे दौरे पर रहना होगा सावधान #INA

Abhishek Sharma: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. लगातार 2 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम हो गई है. इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ-साथ टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भी सभी की नजर रहने वाली है. अभिषेक एक ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं, जिसे कोई बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक को सावधान रहने की जरूरत है.
9 बार डक पर आउट
अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में साल 2026 में अब तक कुल 9 बार डक पर आउट हो चुके हैं. इस मामले में वह अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शादाब खान की बराबरी पर हैं. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी मैच में अभिषेक डक पर आउट हो जाते हैं, तो वह T20 क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इस शर्मनाक लिस्ट में वह टॉप पर पहुंच जाएंगे.
एक कैलेंडर ईयर में T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा – 9 (2026)
राशिद खान – 9 (2019)
शादाब खान – 9 (2024)
हर्शल गिब्स – 8 (2009)
सुनील नरेन – 8 (2017)
राशिद खान – 8 (2021)
राशिद खान – 8 (2022)
एलेक्स हेल्स – 8 (2023)
रिचर्ड नगरावा – 8 (2024)
शेरफेन रदरफोर्ड – 8 (2025)
सैम अयूब – 8 (2025)
अभिषेक शर्मा टिक गए तो किसी भी गेंदबाज की उड़ा सकते हैं धज्जियां
अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टिक गए तो मैच का रुख अकेले पलट देते हैं. सामने कोई भी गेंदबाज हो अभिषेक को कोई फर्क नहीं पड़ता है. दिग्गज और फैंस कहते हैं कि अभिषेक को शुरु में ही आउट कर सकते हो, लेकिन अगर वो एक बार मैदान पर टिक गए तो फिर बड़ी और तूफानी पारी खेलते हैं.
अभिषेक शर्मा इस साल जड़ चुके हैं 1000 से ज्यादा रन
साल 2026 में भले ही अभिषेक शर्मा 9 बार डक पर आउट हो चुके हैं, लेकिन इसके साथ वो इस साल टी20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन भी बना चुके हैं. वो इस साल T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. इस साल वह T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 7वें नंबर पर मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा 2026 में 35 टी20 मैचों में खेलते हुए 32.30 के औसत और 200.37 के स्ट्राइक रेट से कुल 1066 रन बना चुके हैं.
Vaibhav Suryavanshi, Abhishek Sharma, Rinku Singh, and Tilak Varma during Team India’s practice session in Harare. ❤
Vaibhav and Abhishek together. pic.twitter.com/p8bVx3YPEh
— Sonu (@Cricket_live247) July 21, 2026
7 टी20 मैच के बाद जीत का खाता खोलने उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम को पिछले 2 टी20I सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. आयरलैंड के दौरे पर टीम इंडिया को 2 टी20 मैचों में 2-0 से हार मिली. पहली बार भारत को आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड में पहली बार टी20 इंटरनेशनल में भारत का क्लीन स्वीप हुआ. आयरलैंड दौरे से पहले श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया था. अब अय्यर के पास इस सीरीज को अपने नाम करने की चुनौती होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते नजर आएंगे, क्योंकि संजू सैमसन को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका, इंजरी के कारण इस लीग से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
ऐसा हुआ तो अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो जाएगा सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे दौरे पर रहना होगा सावधान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,