Sport : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका, इंजरी के कारण इस लीग से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी #INA

IND vs SL: भारतीय टीम को अगले महीने अगस्त में श्रीलंका का दौरे करना है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है, लेकिन इस सीरीज से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. टीम के सीमित ओवरों के कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस इंजरी के कारण लंका प्रीमियर लीग (LPL 2026) से बाहर हो गए है. उन्हें हैमस्ट्रिंग हुई है. मेंडिस का बाहर होना कोलंबो कैप्स के लिए बड़ा झटका है बल्कि श्रीलंका टीम की भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि भारत बनाम सीरीज शुरु होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गया है. 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. सीरीज से पहले श्रीलंका के लिए यह बड़ा झटका है.
कुसल मेंडिस इंजरी की वजह से लंका प्रीमियर लीग से बाहर
कुसल मेंडिस लंका प्रीमियर लीग में कोलंबो कैप्स के कप्तान हैं. 19 जुलाई को कोलंबो कैप्स और कैंडी रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान वह चोटिल हो गए थे. रन लेने की कोशिश में उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया. अब खबर सामने आई है कि वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की. बोर्ड ने बताया कि मेंडिस अब नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर लौटेंगे, जहां उनकी इंजरी का इलाज होगा और वह अपनी रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया शुरू करेंगे. हालांकि वह कितने समय तक मैदान से दूर रहेंगे, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. कुसल मेंडिस के टूर्नामेंट में बाहर होने के बाद कोलंबो कैप्स ने टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी कमिंदु मेंडिस को सौंप दी है. वो अब इस टूर्नामेंट में बचे सभी मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे.
🚨KUSAL MENDIS’ LPL 2026 CAMPAIGN ENDS EARLY 🚨
– Kusal Mendis’ LPL 2026 campaign has come . an early end after he suffered a hamstring injury.#LPL2026 | #Cricket pic.twitter.com/eR3Kmg9X4Z
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) July 22, 2026
कुसल मेंडिस की इंजरी ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन
कुसल मेंडिस श्रीलंका के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में बतौर विकेटकीपर चुना जाना तय माना जा रहा था. 1 अगस्त को श्रीलंकाई टीम के स्क्वाड का ऐलान होने की उम्मीद है. ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट की टेंशन काफी बढ़ गई है. अगर मेंडिस समय रहते ठीक नहीं हो पाते हैं और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होते हैं, तो श्रीलंका के लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा. लंबे समय बाद श्रीलंका की टीम अपने घर में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी.
Kusal Mendis’ LPL 2026 campaign has ended early due . a hamstring injury, adding . Sri Lanka’s concerns ahead of the India Test series. With the squad expected . be picked on August 1, Mendis and Pathum Nissanka have a race against time.@VTrips_7781 writes@ipg_productions…
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) July 22, 2026
शानदार फॉर्म में थे कुसल मेंडिस
कुसल मेंडिस इन दिनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे. लंका प्रीमियर लीग के पहले ही मुकाबले में उन्होंने गॉल गैलेंट्स के खिलाफ 53 गेंदों पर 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में भी अपना जलवा बिखेरा था. उन्होंने PSL में 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 168.19 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 550 रन बनाए थे. वहीं कुसल मेंडिस की साल 2026 में इंटरनेशनल में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने T20 इंटरनेशनल में अब तक 14 पारियों में 130.35 की स्ट्राइक रेट से 408 रन बना चुके हैं. वहीं ODI में 4 पारियों में 211 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें: ये हैं जिम्बाब्वे में 2010 से 2024 तक डेब्यू कर वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने वाले भारतीय सितारे, कई बड़े नाम शामिल
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका, इंजरी के कारण इस लीग से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,