भास्कर अपडेट्स:नीट समेत 270 प्रतियोगी परीक्षाएं कराने वाले एनटीए ने 5 साल में ₹520 करोड़ कमाए- INA NEWS

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बीते 5 साल में 270 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की हैं। एजेंसी ने इनसे 520 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है। संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन परीक्षाओं में 6.6 करोड़ छात्र बैठे और उन्होंने इसके लिए 3,545 करोड़ रुपए फीस अदा की। जबकि इनके आयोजन पर एनटीए ने 3,025 करोड़ रु. ही खर्च किए। एनटीए ने इस साल 3 मई को 565 शहरों के 5432 सेंटर्स पर 13 भाषाओं में नीट यूजी-2026 परीक्षा आयोजित की। नीट पेपर लीक होने के बाद 21 जून को री-नीट यूजी 21 जून को आयोजित हुआ और 16 जुलाई को नतीजा घोषित हुआ, यह परीक्षा 20 लाख छात्रों ने दी। देश की 1,36,939 मेडिकल सीटों के लिए इस बार एनटीए ने 11.21 छात्रों को क्वालिफाई घोषित किया। एनटीए की स्थापना 2018 में हुई थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में बिना परमिशन के प्रदर्शन करने पर 5 दिन में 13 FIR; 400 लोगों पर एक्शन मुंबई पुलिस ने 18 से 22 जुलाई के बीच बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में 13 एफआईआर दर्ज कर करीब 400 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सभी मामलों में नोटिस देकर लोगों को छोड़ दिया गया। दिल्ली में CJP के छात्र आंदोलन के समर्थन में मुंबई के शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर और शिवसेना भवन समेत कई जगह प्रदर्शन हुए। पुलिस का कहना है कि इन प्रदर्शनों की अनुमति नहीं ली गई थी। सिक्किम टनल हादसा: 22 शव बरामद, बचाव अभियान जारी सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग ढहने के बाद चल रहा खोज और बचाव अभियान गुरुवार को भी जारी है। प्रशासन के अनुसार, अब तक सुरंग से 22 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बुधवार रात ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की दूसरी रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर अभियान में शामिल हो गई। विशेषज्ञ बचाव दल बाकी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। राज्य सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य की लगातार निगरानी कर रही हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button