Sport : 15 छक्के 15 चौके… वैभव सूर्यवंशी ने पिछली बार हरारे में 80 गेंदों में ठोके थे इतने रन, आज भी सबको याद है उनकी वो पारी #INA

Vaibhav Sooryavanshi : भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का पहला मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. माना जा रहा है कि इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरेंगे. वैभव को मौका मिल सकता है, क्योंकि 15 साल के इस खिलाड़ी का ट्रैक रिकॉर्ड इस मैदान पर कमाल का है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि पिछली बार जब वैभव सूर्यवंशी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले थे, तो उन्होंने कितने रन बनाए थे.

वैभव सूर्यवंशी की हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पिछली पारी रही कमाल

वैसे तो वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम के साथ पहली बार हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मैच खेलने वाले हैं, लेकिन इससे पहले वह जूनियर टीम के साथ कई मुकाबले खेल चुके हैं. उन्होंने अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में इस मैदान पर काफी तहलका मचाया था, जो जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला गया था. वैभव सूर्यवंशी पिछली बार जब इस मैदान पर उतरे थे, तो उन्होंने 175 रनों की मैराथन पारी खेली थी, जो वाकई कमाल की थी. सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा.

बताते चलें, वो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच था, जहां भारत की टक्कर इंग्लैंड से हुई थी. वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 412 रनों का लक्ष्य तय किया था, जिसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 311 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी और भारत ने 100 रन से उस खिताबी मुकाबले को जीत लिया था. 

जिम्बाब्वे में कमाल के हैं वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े

जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वैभव सूर्यवंशी का ट्रैक रिकॉर्ड कमाल का है. उन्होंने अंडर-19 के लिए यहां 7 मैचों की 7 पारियों में 62.71 की औसत से कुल 439 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए और उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के भी निकले थे. ऐसे में हरारे में इस बल्लेबाज से भारतीय खेमे को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर है वर्ल्ड रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अगर ये युवा खिलाड़ी 11 छक्के लगाने में सफल होता है, तो वह टी20 क्रिकेट में 150 छक्के का आंकड़ा छू लेंगे. इसके साथ ही वैभव इस फॉर्मेट में सबसे तेज (पारियों के हिसाब से) 150 छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे.

क्या प्लेइंग-11 में मिल सकता है मौका?

इंग्लैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था. हालांकि, वह उस सीरीज में छाप छोड़ने में असफल रहे, लेकिन अब जिम्बाब्वे के साथ खेली जाने वाली सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है, क्योंकि इस मैदान पर उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं. जी हां, हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पिछली पारी ने अंडर-19 टीम को चैंपियन बनाया था. ऐसे में IND VS ZIM के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND VS ZIM: आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? स्टार स्पोर्ट्स या सोनी नहीं इस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन

15 छक्के 15 चौके… वैभव सूर्यवंशी ने पिछली बार हरारे में 80 गेंदों में ठोके थे इतने रन, आज भी सबको याद है उनकी वो पारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button