Sport : 154 मैच, 217 विकेट… फिर भी टीम से बाहर, जन्मदिन के मौके पर जानें युजवेंद्र चहल के शानदार रिकॉर्ड और कुछ दिलचस्प बातें #INA

Yuzvendra Chahal Birthday : भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम का ये स्टार लेग स्पिनर आज यानी 23 जुलाई 2026 को 36 साल का हो गया है. चहल को उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बधाई दी है. युजवेंद्र चहले के इस जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके कुछ शानदार रिकॉर्ड्स और उनके जीवन से जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं.

युजवेंद्र चहल से जुड़ी हुई कुछ अहम बातें 

युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं. वो पहले शतरंज का खेल खेलते थे. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. चहल ने 11 जून 2016 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. चहल भारत के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट खेले चुके हैं. उनको टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका कभी नहीं मिला.  

युजवेंद्र चहल के शानदार रिकॉर्ड्स

युजवेंद्र चहल दुनिया के पहले ऐसे स्पिनर बने थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक वनडे मैच में 6 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था.

युजवेंद्र चहल भारत के ऐसे पहले गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 ओवर में 25 रन देकर इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लिए थे. 

युजवेंद्र चहल ने श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस की बराबरी की थी, जिन्होंने उनसे पहले 2 बार 6-6 विकेट हासिल किए थे. 

ये भी पढ़ें : IND VS ZIM: आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? स्टार स्पोर्ट्स या सोनी नहीं इस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन

154 मैच, 217 विकेट… फिर भी टीम से बाहर, जन्मदिन के मौके पर जानें युजवेंद्र चहल के शानदार रिकॉर्ड और कुछ दिलचस्प बातें





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button