Sport : विराट कोहली और केएल राहुल के बाद आज अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ ये बड़ा रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम #INA

Abhishek Sharma Record : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए उतरेंगे. अभिषेक के पास 23 जुलाई (गुरुवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने मुकाबले में विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल के खास क्ल्ब में एंट्री मारने का मौका होगा. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा कौन सा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे और वो किस खास क्लब में जगह बनाएंगे. आज हम आपको उसके बारे में बताने वाले हैं.
अभिषेक शर्मा के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका
25 वर्षीय अभिषेक शर्मा के पास टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने का मौका होगा. अभिषेक टी20 में अपने 6000 रन पूरे करने से सिर्फ 16 रन दूर हैं. उन्होंने अगर भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज होने वाले पहले टी20 मैच में अगर 16 रन बना लिए तो वो 6000 रन पूरे कर लेंगे. अभिषेक अगर आज छ हजार रन पूरे करते हैं तो वो 200वीं पारी में 6000 रनों का आंकड़ा छू लेंगे. उन्होंने अब तक 203 टी20 मैचों की 199 पारियों में 5984 रन बनाए हैं.
अभिषेक शर्मा के पास हरारे में अपने 204 में मैच की 200वीं पारी में 16 रन बनाकर 6000 टी20 रनों का आंकड़ा पूरा करने का मौका होगा. अभिषेक 200 पारियों में 6000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. ऐसा करते ही अभिषेक शर्मा विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल के क्लब में शामिल हो जाएंगे.
Maximum damage in the powerplay 🌪️
Abhishek Sharma departs after a blazing 4️⃣3️⃣(24) 👏
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/yoWHbmvflP
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
राहुल, विराट और किल के क्लब में अभिषेक होंगे शामिल
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा से पहले विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल टी20 क्रिकेट में 200 या उससे कम पारियों में 6000 रन पूरे करने का कारनामा कर चुके हैं. टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पर केएल राहुल मौजूद हैं. उन्होंने 166 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था. वहीं विराट कोहली ने 184 टी20 पारियों 6000 रनों का आंकड़ा हासिल किया था. वो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. वहीं शुभमन गिल ने 185 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.
🏏 जिम्बाब्वे दौरे के लिए तैयार है टीम इंडिया! 🇮🇳
23 जुलाई से शुरू हो रही भारत 🆚 जिम्बाब्वे टी20I सीरीज़ में भारतीय टीम नए जोश और जीत के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। 💪
📺 लाइव प्रसारण देखिए DD Sports (DD Free Dish) पर।#ZIMvIND #TeamIndia
. Credit : @BCCI… pic.twitter.com/CLDmmJbkWJ
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 22, 2026
भारत के लिए सबसे कम पारियों में 6000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज
- केएल राहुल – 166
- विराट कोहली – 184
- शुभमन गिल – 185
इसके साथ ही अगर वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो, सबसे कम पारियों में 6000 टी20 रन पूरे करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं. गेल ने 162 पारियों में 6000 टी20 रन पूरे किए थे. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम मौजूद हैं. बाबर ने 165 पारियों में 6000 टी20 रनों का आंकड़ा हासिल किया है.
वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 6000 टी20 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल – 162
- बाबर आजम – 165
- केएल राहुल – 166
- शॉन मार्श – 180
- डेवोन कॉन्वे – 180
ये भी पढ़ें : क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का पहला टी20 मैच? जानिए कैसी है हरारे की वेदर रिपोर्ट
विराट कोहली और केएल राहुल के बाद आज अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ ये बड़ा रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,