दिल्ली – Jamia Canteen Prices: जामिया की कैंटीन का खाना हुआ महंगा, समोसे से लेकर चिकन बिरयानी तक बढ़े दाम – #INA

Jamia Canteen Prices: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कैंटीन में चाय, छोले भठूरे, समोसा, चिकन बिरयानी से लेकर थाली के व्यंजनों का स्वाद महंगा हो गया है। जामिया ने परिसर में संचालित होने वाली कैंटीन में खाने-पीने की चीजों की संशोधित दरों को मंजूरी दी है। इस संबंध में जामिया के संपत्ति विभाग ने सर्कुलर जारी किया है।

जामिया परिसर में संचालित होने वाली करीब 16 अलग-अलग कैंटीन में खाने-पीने की 53 चीजें मिलती है। इसमें कॉफी, कोल्ड कॉफी, आलू बोंडा, वड़ा, चिल्ली चिकन को छोड़कर सभी चीजों के दामों में वृद्धि कर दी गई है। विभाग के सर्कुलर के अनसार परिसर की सभी कैंटीन में खाद्य एवं पेय पदार्थों की दरों संशोधन कर दिया है।

जामिया में 27 जुलाई से न छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिला लेने वाले नए छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार बीटेक, बीएससी (एरोनॉटिक्स), एमटेक और एमएससी कार्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम 27 जुलाई 2026 से शुरू होगा।  

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को सुबह 9:30 बजे फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ऑडिटोरियम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बीटेक प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्रों को . की जानकारी के लिए एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग से संपर्क बनाए रखने को कहा है। जबकि बीएससी (एरोनॉटिक्स) के छात्रों को विभागीय कार्यालय और एमटेक और एमएससी के छात्रों को अपने-अपने संबंधित विभागों से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button