Sport : 'पटना से सिर्फ आपको देखने आए हैं…', FEMALE फैन की बात पर ईशान किशन का रिएक्शन वायरल, बोले-'तो आपको भी मैच खेलने दें… #INA

Ishan Kishan Viral . : भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 23 जुलाई, गुरुवार को खेला जाने वाला है. इस मैच में श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे, तो वहीं मेजबान टीम भी मजबूत प्रदर्शन कर जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ईशान का रिएक्शन देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
ईशान किशन का फनी रिएक्शन वायरल
जिम्बाब्वे के साथ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई, गुरुवार को खेला जाएगा. मैच से पहले ईशान किशन का रिएक्शन चर्चा में आ गया है. दरअसल, कुछ फीमेल फैंस जिम्बाब्वे में ईशान किशन से मिलते हैं और उनसे कहते हैं कि, हम पटना से सिर्फ आपको देखने के लिए आए हैं. इसपर ईशान ऐसा रिएक्शन देते हैं, जिसे सुन हंसी आना तय है. ईशान इस फैन को जवाब देते हुए कहते हैं कि धन्यवाद, लेकिन जब आप पटना से इतनी दूर से आए हैं, तो क्या मैं आपको भी मैच खेलने दूं? इसके बाद फीमेल फैन आगे कहती हैं कि, हां, हमें तो आपके साथ मैच खेलना भी बहुत पसंद आएगा.
🚨Funny Conversation Between an Indian Girl & Ishan Kishan🚨
Girl 🗣️: Sir, we’ve come all the way from Patna just . see you. We are huge fans of yours.
Ishan Kishan 🗣️: Thank you, but since you’ve come all the way from Patna, should I let you play the match too? 🤪
Girl 🗣️:… pic.twitter.com/Q6sKFuvYqA
— Central Cricket (@arshdeep3444) July 23, 2026
फॉर्म की तलाश में हैं ईशान किशन
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ईशान किशन एक धमाकेदार बल्लेबाज हैं और वह टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे अहम बल्लेबाजों में से हैं. मगर, उनका इंग्लैंड दौरा कुछ खास नहीं रहा. इंग्लैंड में ईशान ने 5 मैच खेले, जिसमें क्रमश: 0, 49, 13, 4, 56 रन की पारी खेली. ईशान ने इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली थी, जिसमें 12, 1 रन बनाए थे. ऐसे में उन्होंने पिछले 7 टी-20 मैचों में महज एक अर्धशतक लगाया है.
नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते आएंगे नजर
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग-11 का चुनाव किया है. उन्होंने अंतिम ग्यारह में ईशान किशन को नंबर-3 के लिए चुना है. ईशान भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपना फॉर्म हासिल करके बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
बताते चलें, ईशान ने अब तक बारत के लिए 52 T20I मैच खेले हैं, जिसकी 52 पारियों में 145.57 की स्ट्राइक रेट और 28.68 के औसत से 1463 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं. उके बल्ले से 73 छक्के और 149 चौके लगाए हैं.
Ready . get going in Harare 🙌
🎥 Hear from Captain Shreyas Iyer on the excitement for the #ZIMvIND T20I series 💙#TeamIndia | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/PvR9CHVoMd
— BCCI (@BCCI) July 22, 2026
IND VS ZIM हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 11 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 3 मैच जिम्बाब्वे ने जीते हैं. भारत का विनिंग प्रतिशत जिम्बाब्वे की तुलना में काफी अच्छा है. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से भारत के पक्ष में है.
ये भी पढ़ें: 15 छक्के 15 चौके… वैभव सूर्यवंशी ने पिछली बार हरारे में 80 गेंदों में ठोके थे इतने रन, आज भी सबको याद है उनकी वो पारी
'पटना से सिर्फ आपको देखने आए हैं…', FEMALE फैन की बात पर ईशान किशन का रिएक्शन वायरल, बोले-'तो आपको भी मैच खेलने दें…
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,