Sport : क्या भारी की भेंट चढ़ जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का पहला टी20 मैच? जानिए कैसी है हरारे की वेदर रिपोर्ट #INA

IND vs ZIM 1st T20 Weather Report : भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच आज यानी 23 जुलाई (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच 4:30 बजे से हरारे के हारारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टॉस के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कैप्टन सिकंदर रजा टॉस के लिए मैदान पर 4:00 बजे आएंगे. उससे पहले क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्या भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला ये मैच बारिश की भेंट चढ़ जाएगा. क्या बारिश इस मैच में विलेने बनेगी. आइए इस बारे में जानते हैं.

वेदर रिपोर्ट – हारारे

भारत और जिम्बाब्वे का मुकाबला हरारे में खेला जाने वाला है.  हरारे इन दिनों सर्दियों का मौसम है. ऐसे में मैच के दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है. भारत-जिम्बाब्वे के मैच में बारिश खलल नहीं डालने वाली है. ये फैंस के लिए खुशी की खबर है. उनको पूरा मैच दोनों टीमों के बीच 40 ओवर का देखने को मिलने वाला है. इस मैच के दौरान गुरुवार को अच्छी धूप खिली रहेगी. वहीं बिना बादलों के ये मुकाबला आपको देखने को मिलेगा. इस मैच के समय हरारे का टेम्परेचर 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज का सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे. ऐसे में फैंस हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच रिपोर्ट के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं. फैंस जानना चाह रहे हैं कि, इस मैदान पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका बोल बाला होगा. 

पिच रिपोर्ट – हरारे स्पोर्ट्स क्लब

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच शुरुआत में नई बॉल से तेज गेंदबाजों की मदद करती है. वहीं यहां पर अगर बल्लेबाज एक बार सेट हो जाता है तो बड़ी पारी खेल सकता है. वहीं पुरानी बॉल के साथ इस मैदान पर स्पिनर्स भी एक्शन में नजर आते हैं. इस महीने की शुरुआत में हरारे ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैच होस्ट किए, सभी में ज़्यादातर लो स्कोरिंग रहे और एक बार भी 250 का स्कोर पार नहीं हुआ.

ऐसे में पता चलता है कि, हरारे की पिच स्लो है. ज़िम्बाब्वे में सर्दियों में थोड़ी नमी होती है, जिससे नई गेंद के सामने बैटिंग थोड़ी मुश्किल हो सकती है. एक ऐसी सतह पर जो आमतौर पर बैटिंग के लिए अच्छी होती है. अब इस मुकाबले में पिच पर भारतीय बल्लेबाज क्या रंग बिखेरते हैं. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

भारत और जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-11

भारत – अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव.

जिम्बाब्वे – ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर)/तफादज़वा त्सिगा, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी.

भारत और जिम्बाब्वे का टी20 स्क्वाड 

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, वेस्ली मधेवेरे, मिल्टन शुम्बा, रिचर्ड नगारवा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, बेन करन, तफ़ादज़वा त्सिगा, न्यूमैन न्यामहुरी.

ये भी पढ़ें : अभिषेक-वैभव करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर खेलेगा खतरनाक बल्लेबाज, पहले T20 की प्लेइंग-11 का दिग्गज ने किया ऐलान

क्या भारी की भेंट चढ़ जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का पहला टी20 मैच? जानिए कैसी है हरारे की वेदर रिपोर्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button