आईटीआई में अब युवाओं को सिर्फ पारंपरिक ट्रेडों का प्रशिक्षण ही नहीं दिया जा रहा, बल्कि उन्हें रोबोटिक्स, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 3डी प्रिंटिंग और इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी आधुनिक तकनीकों का हुनर भी सिखाया जा रहा है। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (टीटीएल) के सहयोग से मंडल में 11 लॉन्ग टर्म कोर्स विभिन्न आईटीआई में वर्ष 2024 में शुरू किए गए इन आधुनिक ट्रेडों में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त है।
ये भी पढ़ें – UP: चंबल में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माफियाओं को हिरासत में लेने के निर्देश, कहा- कोई सहानुभूति नहीं
मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन की 40 सीटें
संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं रोजगार संजय सागर ने बताया कि टीटीएल के फेज-1 के तहत मंडल की आठ आईटीआई में कुल 792 सीटें हैं। इन ट्रेडों में युवाओं की रुचि भी देखने को मिल रही है। आगरा में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की 24 और आर्टिसियन यूजिंग एडवांस टूल की 20 सीटें हैं। शिकोहाबाद में 3डी प्रिंटिंग की सभी 40 सीटें हैं। वहीं फतेहाबाद में मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन की सभी 40 सीटें हैं। इससे संकेत है कि युवा अब बदलती तकनीक और भविष्य में रोजगार की संभावनाओं वाले ट्रेडों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें – UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी
इन आईटीआई में चल रहे ये ट्रेड
आगरा बल्केश्वर आईटीआई में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, आर्टिसियन यूजिंग एडवांस टूल, सीएएम प्रोग्रामर कोर्स हैं। फतेहाबाद आईटीआई में मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, शिकोहाबाद आईटीआई में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन (3डी प्रिंटिंग), इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, गोवर्धन आईटीआई में रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन कोर्सेज संचालित है।
ये भी पढ़ें – UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी