Sport : IND vs ZIM: 7 मैचों के बाद भारत को मिली T20I में जीत, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया #INA

IND vs ZIM: भारतीय टीम को 7 टी20I मैचों के बाद पहली जीत मिल गई है. भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम 125 रन ही बना सकी थी. जवाब में टीम इंडिया ने 13.2 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
अभिषेक शर्मा सस्ते में हो गए थे आउट
जिम्बाब्वे के दिए 126 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी की आगाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने की. हालांकि अभिषेक इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 8 गेंद पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पवेलियन भेजा, लेकिन अपना चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की. इस 15 साल के युवा बल्लेबाज ने ईशान किशन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और कमाल की पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक जड़ा दिया. वो टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने. हालांकि वैभव अर्धशतक लगाकर आउट हो गए. उन्हें रिचर्ड नगारवा ने पवेलियन भेजा. वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
ऐसी रही जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी
जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन ही बना सकी है. जिम्बाब्वे की शुरुआत ही बेहद खराब रही थी. जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली. वहीं रयान बर्ल 36 रन बनाए. तादिवानाशे मारुमनी ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया. जबकि सैम करन 10 रन बनाए. इसके अलावा जिम्बाव्वे का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका था. वहीं भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट चटकाए. वहीं शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली.
IND vs ZIM: 7 मैचों के बाद भारत को मिली T20I में जीत, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,