Sport : 'मैं उन्हें वर्ल्ड कप के लिए…' रोहित शर्मा पर एबी डिविलियर्स ने दिया ऐसा बयान तुरंत हो गया वायरल, जानिए क्या कहा? #INA

AB de Villiers on Rohit Sharma : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बढ़ती उम्र 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले चितांओं का विषय बन गई है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उनका फॉर्म इतना चिंता का विषय नहीं है, जिनकी उनकी उम्र हैं. रोहित शर्मा बड़े मैच के खिलाड़ी है. उनका अनुभवी टीम इंडिया के हमेशा काम आता है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उतरने वाली है. ऐसे में रोहित शर्मा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं?

इस पर भारत समेत दुनिया भर के तमाम दिग्गज लगातार बातें कर रहे हैं. अब इस कड़ी में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रोहित शर्मा के 2027 तक खेलने और वनडे वर्ल्ड कप में उनकी भागेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रोहित पर क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

रोहित शर्मा पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान 

एबी डिविलियर्स ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा लंबे समय तक कभी भी सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नहीं रहे हैं, वो हमेशा थोड़ा ऊपर-नीचे होते रहते हैं, लेकिन जब बड़े मौके आते हैं, तो उन्हें आपकी तरफ होना चाहिए. मैं बस उन्हें बहुत अच्छे से मैनेज करूंगा और यह पक्का करूंगा कि वो किसी भी चीज से ज्यादा मैच फिट रहें और उन्हें वर्ल्ड कप के लिए तैयार करूंगा. वो इंडियन टीम के एक अहम सदस्य हो सकते हैं क्योंकि वो टीम में अनुभव लाते हैं और अनुभव का कोई दूसरा विकल्प नहीं है’.  

इससे पहले रोहित शर्मा को लेकर एबी डिविलियर्स ने कहा था कि, ‘मैंने ट्विटर पर लोगों को यह कहते हुए देखा है कि यह रोहित शर्मा का आखिरी मैच हो सकता है, लेकिन वह बहुत कंसिस्टेंट रहे हैं और प्रेशर में भी अच्छा परफॉर्म करते हैं. जरा देखिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या किया. मुझे बिल्कुल शक नहीं है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए’.

रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर

रोहित शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के साल 2007 से बड़े स्तंभ रहे हैं. उन्होंने 2007 में टीम इंडिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे डेब्यू किया था. वो अब तक भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बना चुके हैं. उनके नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक हैं. वहीं उन्होंने वनडे में 288 मैचों में 11,895 रन बनाए हैं. उनके नाम 34 शतक और 62 अर्धशतक दर्ज हैं. रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 159 मैचों में 4,231 रन बनाए हैं. उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 और 32 अर्धशतक दर्ज हैं. रोहित शर्मा टेस्ट से साल 2025 में और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2024 में संन्यास ले चुके हैं. वो अब सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे क्रिकेट खेलते हैं. 

ये भी पढ़ें : क्रिस गेल को पछाड़ जोस बटलर बने सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानिए नंबर-1 पर किसका है राज

'मैं उन्हें वर्ल्ड कप के लिए…' रोहित शर्मा पर एबी डिविलियर्स ने दिया ऐसा बयान तुरंत हो गया वायरल, जानिए क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button