Sport : विराट कोहली, रोहित शर्मा, MS धोनी…. किस उम्र में किसने लगाई थी अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी? #INA

Virat Kohli Rohit Sharma MS Dhoni First International Fifty: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में अर्धशतक लगाया और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने ये अर्धशतक महज 15 साल 118 दिन की उम्र में लगाई और ऐतिहासिक कारनामा किया. इस मामले में उन्होंने नेपाल कुशल मुल्ला का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 15 साल 340 दिन की उम्र में यूएस के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी. भारत के वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर ने किस उम्र में अपनी पहली फिफ्टी लगाई.
विराट कोहली ने 19 साल में पहली फिफ्टी लगाई
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली फिफ्टी 24 दिसंबर 2009 को श्रीलंका के खिलाफ कटक में खेले गए वनडे मैच में लगाई थी. इस मुकाबले में उन्होंने 81 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे. यह उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक था और इसी पारी ने उन्हें भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने में मदद की. विराट ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली फिफ्टी लगाई, तब उनकी उम्र 19 साल थी. इसके बाद विराट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्हें रन मशीन कोहली के नाम से जाना जाता है.
रोहित शर्मा की पहली इंटरनेशनल फिफ्टी 20 साल में आई
भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में गिने जाने वाले रोहित शर्मा ने भारत के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में वनडे क्रिकेट में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने अपने करियर की पहली इंटरनेशनल फिफ्टी 6 नवंबर 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर वनडे में लगाई. रोहित ने 61 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. हिटमैन ने जब पहली फिफ्टी लगाई, तब उनकी उम्र 20 साल 143 दिन थी.
MS धोनी ने 23 साल की उम्र में किया कारनामा
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में वनडे क्रिकेट के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. हालांकि, अपने डेब्यू मैच में वह बिना खाता खोले रन आउट हो गए थे. इसके बाद उन्होंने अपने करियर की पहली अंतरराष्ट्रीय फिफ्टी 5 अप्रैल 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे में लगाई. उस मुकाबले में धोनी ने सिर्फ 123 गेंदों में 148 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया और फिर उसे शतक में बदल दिया. धोनी ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली फिफ्टी लगाई, तब उनकी उम्र महज 23 साल थी.
वैभव सूर्यवंशी बने सबसे युवा खिलाड़ी
A 1️⃣9️⃣-ball blitz that goes straight into the history books 📖
A record breaking knock from Vaibhav Sooryavanshi 🔥#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mlFK05CW7L
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
जिम्बाब्वे के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी लगाई. उन्होंने महज 18 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से फिफ्टी पूरी की. इस अर्धशतक की बदौलत वैभव ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. वैभव ने महज 15 साल 118 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया और वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए.
वैभव के नाम क्यों हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड?
जिम्बाब्वे के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 18 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया. इसी के साथ वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अब आप सोच रहे होंगे कि जब कुशल मुल्ला और वैभव सूर्यवंशी, दोनों ने ही 15 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाया, तो आखिर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव से नाम कैसे हो गया? आपको बता दें, जब कुशल ने फिफ्टी लगाई थी, तब उनकी उम्र 15 साल 340 दिन थी, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है.
🇿🇼 𝐒𝐄 𝐊𝐄𝐇 𝐃𝐄𝐍𝐀 𝐒𝐎𝐎𝐑𝐘𝐀𝐕𝐀𝐍𝐒𝐇𝐈 𝐀𝐀𝐘𝐀 𝐇𝐀𝐈 🥵
𝐑𝐔𝐊𝐄𝐆𝐀 𝐍𝐀𝐇𝐈, 𝐓𝐇𝐎𝐊𝐄𝐆𝐀 😎
Watch it LIVE on FanCode! 🇮🇳 👇https://t.co/q6VBxaRJz3 #ZIMvIND #IndiaCricket #RokoNahiThoko pic.twitter.com/ACaAC23Zoq
— FanCode (@FanCode) July 23, 2026
T20 इंटरनेशनल में अपनी पहली फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
15 साल 118 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड लुईस ब्रूस के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 16 साल 56 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था. वहीं, लिस्ट में तीसरे नंबर पर कविन चड्ढा का नाम है, जिन्होंने स्वीडन के खिलाफ इसी साल 16 साल 76 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी.
15 साल 118 दिन – वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे, 2026
16 साल 56 दिन – लुईस ब्रूस (जिब्राल्टर) बनाम माल्टा, अलबेरिया, 2021
16 साल 76 दिन – कविन चड्ढा (इंडोनेशिया) बनाम स्वीडन, बाली, 2026
16 साल 89 दिन – अलुसीन तुरे (सिएरा लियोन) बनाम घाना, बेनोनी, 2023
16 साल 118 दिन – तेनजिन राबगे (भूटान) बनाम चीन, कुआलालंपुर, 2023
17 साल 296 दिन – रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान) बनाम ज़िम्बाब्वे, चटगांव, 2019
इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा (फुल मेंबर देश)
वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल फिफ्टी लगाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया. जी हां, इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज था. उन्होंने 16 साल 213 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था. मगर, अब ये वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है.
वैभव सूर्यवंशी (भारत) – 15 साल 118 दिन
सचिन तेंदुलकर (भारत) – 16 साल 213 दिन
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 16 साल 214 दिन
मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) – 17 साल 39 दिन
मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) – 17 साल 63 दिन
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा डबल धमाल! जिम्बाब्वे में बैक टू बैक 2 दिन मैदान पर उतरेंगे BOSS BABY, नोट कर लो डेट और सही टाइम
विराट कोहली, रोहित शर्मा, MS धोनी…. किस उम्र में किसने लगाई थी अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,