Sport : 'जब वो मैदान पर उतरा, तो उसमें बहुत…' श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में कहा कुछ ऐसा, वायरल हुआ बयान #INA

Shreyas Iyer On Vaibhav Sooryavanshi: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ताबतोड़ बल्लेबाजी की और अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी बनाई. उनकी इस पारी ने सभी का दिल जीत लिया. मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी वैभव की तारीफ करते नहीं थके और उन्होंने बताया कि हरारे में रन बनाने में वैभव की खासतौर पर किस चीज ने मदद की.
वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में ठोकी फिफ्टी
जिम्बाब्वे के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी लगाई. उन्होंने महज 18 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया. मगर, फिर अगली ही गेंद पर वह रिचर्ड नगारवा की गेंद पर बेन करन को कैच दे बैठे और पवेलियन लौट गए. लेकिन, वह पवेलियन लौटने से पहले अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाकर गए. वैभव ने अपनी पारी में 4 छक्के और 4 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का रहा.
वैभव ने फिफ्टी लगाने के बाद जो सेलिब्रेशन किया, वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाकर A बनाया. आपको बता दें, वैभव ने आईपीएल के दौरान भी एक बार ऐसा सेलिब्रेशन किया था और बाद में बताया था की ये स्पेशल सेलिब्रेशन उन्होंने अपनी मां के लिए किया था.
A 1️⃣9️⃣-ball blitz that goes straight into the history books 📖
A record breaking knock from Vaibhav Sooryavanshi 🔥#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mlFK05CW7L
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर?
वैभव सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारी ने भारत की जीत में अहम योगदान दिया और इसके बाद से ही हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है. वैभव की बल्लेबाजी से कप्तान श्रेयस अय्यर भी काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने 15 साल के इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की. कप्तान अय्यर का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी ने इस मैदान पर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रन की पारी खेली थी, इसलिए जब वह मैदान पर उतरे, तो उनमें काफी कॉन्फिडेंस था.
Maiden international fifty 👏
Vaibhav Sooryavanshi becomes the youngest batter ever . score a T20I half-century 🫡
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/aUWiBE9FLz
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
वैभव ने कहा, “उसकी बैटिंग बहुत बढ़िया थी, जिसमें बल्लेबाजी के दौरान उसके अंदर किसी तरह का दबाव या डर देखने को नहीं मिला. जिस तरह से उन्होंने अपनी इनिंग को अप्रोच किया वह शानदार था, इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि वह यहां पहले भी खेल चुका है और इसलिए उसे विकेट कैसा है इसका उसे काफी अच्छे से आइडिया था. मुझे लगता है कि उसने अंडर-19 फाइनल में 175 रन बनाए थे, इसलिए जब वह मैदान पर उतरता है तो उसमें पक्का बहुत कॉन्फिडेंस होता है. आज यह देखकर अच्छा लगा और सीरीज की भी हमने काफी अच्छी शुरुआत की है.”
अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया है. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. ये मैच भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाएगा. ऐसे में अब आप वैभव सूर्यवंशी को अगली बार 25 जुलाई को एक्शन में देख सकेंगे. आपको बता दें, दूसरा और तीसरा टी-20 मैच 25 और 26 जुलाई को होगा. ऐसे में आपको बैक टू बैक 2 दिन वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने को मिलने वाला है. उम्मीद रहेगी कि वह एक बार फिर अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलेंगे.
ये भी पढ़ें: अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी लगाने के बाद मैदान पर कब उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें तारीख समेत सभी डिटेल्स
'जब वो मैदान पर उतरा, तो उसमें बहुत…' श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में कहा कुछ ऐसा, वायरल हुआ बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,