Sport : IND VS ZIM Weather Report: क्या बारिश में धुल जाएगा दूसरा T20 मैच? जानिए कैसा रहेगा आज हरारे का मौसम #INA

IND VS ZIM Weather Report: जिम्बाब्वे के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज पर अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. ये मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जिसमें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरेंगे और हर किसी की नजरें उनपर टिकी होंगी. जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि सिकंदर रजा पूरी कोशिश करेंगे कि वह अपनी टीम को दूसरे मुकाबले में जीत दिलाएं और सीरीज को बराबर पर पहुंचाएं. तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं कि आज हरारे का मौसम कैसा रहने वाला है, जहां दूसरा टी-20 मैच होगा.
आज कैसा रहेगा हरारे का मौसम?
जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेले जाने वाले आज के मुकाबले में बारिश की संभावना न के बराबर है. एक्यूवेदर के अनुसार, आज हरारे में सिर्फ एक प्रतिशत ही बारिश होने की संभावना है. तापमान 22 डिग्री से 8 डिग्री तक रह सकता है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है और ह्यूमिडिटी 79% रन सकती है.
A fresh way . celebrate the attitude that matters! 👌
Presenting the Best Attitude of the Match Award. 🔝
🎥 Watch on . find out the winner post the 1st #ZIMvIND T20I #TeamIndia | @TilakV9 | @VVSLaxman281 https://t.co/td9QArgmn2
— BCCI (@BCCI) July 24, 2026
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
हरारे के ग्राउंड की पिच पर पहले टी20 मुकाबले के दौरान पिच से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर्स में काफी अच्छा बाउंस मिला था, जिसमें नमी होने की वजह से गेंद को स्विंग कराने में भी मदद मिली थी. वैसे तो इस मैदान पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए काफी मौके होते हैं. लेकिन, पिछली बार जिम्बाब्वे की टीम 125 रन ही बना पाई थी और दोनों टीमों में मिलाकर एकमात्र फिफ्टी आई थी, जो वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकली थी.
हरारे में टॉस जीतकर क्या चुनना चाहेंगे कप्तान?
हरारे स्पोर्ट्स क्लाब में कुल 75 T20I मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 39 मैच जीते हैं, तो वहीं चेजिंग टीम ने 34 मुकाबले जीते. टॉस जीतने वाली टीम ने 39 और टॉस हारकर 34 मैच हारे हैं. जिम्बाब्वे के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी और उनका ये फैसला सही साबित हुआ था. नतीजन, टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.
Just a teenager living the dream 🥹
🎥 In conversation with Vaibhav Sooryavanshi – The youngest-ever T20I half-centurion 🫡 – By @ameyatilak #TeamIndia | #ZIMvINDhttps://t.co/Y9APDmKCOX
— BCCI (@BCCI) July 24, 2026
IND VS ZIM हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इसमें भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं और 3 मैच जिम्बाब्वे ने जीते हैं. हेड टू हेड में पूरी तरह से भारत का पलड़ा भारी है. गौर करने वाली बात है कि IND VS ZIM के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच मेजबानों के लिए करो या मरो वाला होगा, क्योंकि अगर वह इसे हारते हैं, तो सीरीज में पिछड़ जाएंगे और भारत 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर
जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तफदजवा त्सिगा, इनोसेंट कैया, तनाका चिवांगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा
ये भी पढ़ें: IND VS ZIM: आज शाम कितने बजे शुरू होगा मैच? एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए FREE में कहां देख सकते हैं LIVE एक्शन
IND VS ZIM Weather Report: क्या बारिश में धुल जाएगा दूसरा T20 मैच? जानिए कैसा रहेगा आज हरारे का मौसम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,